एक्सप्लोरर

'मैंने खुद इनकार कर दिया कि...', मोदी कैबिनेट में नहीं मिली जगह तो BJP सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया ये खुलासा

Faggan Singh Kulaste: मंडला सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मतदाताओं का धन्यवाद करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी.

MP News: मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मोदी कैबिनेट में जगह न मिलने के बाद प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मैंने चौथी बार जूनियर मंत्री बनने से साफ इनकार कर दिया था. मैं तीन बार राज्य मंत्री रह चुका है. चौथी बार राज्य मंत्री बनना अच्छा नहीं लगा. तो मैंने साफ़ मना कर दिया. मैंने कहा कि अगर मैं कैबिनेट मंत्री बन जाऊं तो अच्छा रहेगा. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.

फग्गन सिंह कुलस्ते तीन बार रह चुके है राज्यमंत्री
मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सात बार जीत चुके बीजेपी के 65 वर्षीय आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जगह न मिलने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की. फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद करने के लिए पहुंचे थे.

बता दें कि फग्गन सिंह कुलस्ते पिछली सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री थे. पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री थे. इससे पहले 1999 और 2004 के बीच जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तब फग्गन सिंह कुलस्ते ने जनजातीय और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था.

विधानसभा चुनावों में हुई थी हार
बीजेपी सासंद फग्गन सिंह कुलस्ते ने साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उनका नाम एक बार कथित कैश-फॉर-वोट घोटाले से जुड़ा था, जिसमें कुलस्ते सहित तीन बीपी सांसद थे. उन्होंने जुलाई 2008 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह की सरकार पर विश्वास मत पर बहस के दौरान लोकसभा में नोट लहराए थे.

फग्गन सिंह कुलस्ते ने अस्पताल का किया दौरा
मंडला संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते जिला अस्पताल भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां एडमिट मरीजों से भी हालचाल जाना. 

यह भी पढ़ें: Father's Day पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को मिला 500 का तोहफा, जानें पिता के संघर्ष की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget