एक्सप्लोरर

MP Politics: प्रियंका गांधी पर FIR होने पर भड़के कमलनाथ, शिवराज सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

MP News: कमलनाथ ने कहा है कि पूरा प्रदेश जानता है कि कितना भ्रष्टाचार है. कितना कमीशन है. लोग तो खुद लगे हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो. पूछताछ के सवालों पर उन्होंने कहा कि जब होगा तो होगा.

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री पर दर्ज एफआईआर को लेकर गरमाई हुई है. एफआईआर प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार को कमीशनखोर बताए जाने के खिलाफ दर्ज कराई गई है. अब इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि पूरा प्रदेश जानता है कि कितना भ्रष्टाचार है. कितना कमीशन है. लोग तो खुद लगे हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो. पूछताछ के लिए बुलाए जाने के सवालों पर उन्होंने कहा कि जब होगा तो होगा.उन्होंने यह बात समाचार एजेंसी एएनआई से कही है.

कहां कहां हुई है एफआईआर

प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ  41 से अधिक जगह पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से बीजेपी और कांग्रेस काफी आक्रामक हैं. दोनों दलों में आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार हो या कोई भी बीजेपी सरकार,उसके भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने पर इस तरह की कार्रवाई आम बात हैं. हम इससे डरने वाले नहीं हैं. भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहेंगे. कांग्रेसियों ने एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार भ्रष्ट बताया है.

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता अरुण यादव का कहना है कि राज्य में 50 फीसदी कमीशनखोरों की सरकार काम कर रही है. हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई. इसे लेकर उन्होंने मेरे, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. उन्होंने कहा कि पहले हम गोरों से लड़े थे अब हम इनके खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे.

क्या है पूरा मामला

ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति के नाम से एक पत्र वायरल हुआ. इसमें 50 फीसदी कमीशन मांगने का जिक्र किया गया. कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने इस लेटर को वायरल कर दिया. इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर के मुताबिक इसके बाद से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और अरुण यादव सहित ज्ञानेंद्र अवस्थी पर एफआईआर दर्ज हुई है.

भोपाल में क्राइम ब्रांच के मुताबिक ये एफआईआर आईपीसी की धारा 469, 500 और 501 के तहत दर्ज की गई है. इसमें पत्र लिखने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है कि ये शख्स असली है या फर्जी. उनके अलावा, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अरुण यादव, जयराम रमेश और शोभा ओझा का भी नाम लिया गया है. इन लोगों के ट्विटर हैंडल से खबरें चलीं. ये सभी धाराएं जमानती हैं.

ये भी पढ़ें

Happy Independence Day 2023: सीएम शिवराज ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- 'तिरंगा हमारा गौरव और अभिमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget