एक्सप्लोरर

MP News: ईडी ने की कई ठिकानों पर छापेमारी, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से 417 करोड़ रुपये किए जब्त

ED Raid News: जांच एजेंसी ने कोलकाता, भोपाल, मुंबई जैसे शहरों में महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ तलाशी ली और आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ बड़ी मात्रा में धनराशि को जब्त किया है.

Enforcement Directorate News: मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सटोरियों की कुल 417 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है. यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने की है. यह सटोरियों पर अब तक की बड़ी कार्रवाई है. इस कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टे पर कुछ हद तक प्रभाव पड़ सकता है.

दरअसल कुछ समय पहले ईडी ने भोपाल, भिलाई, कोलकाता, मुंबई सहित 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें भोपाल के मेसर्स रैपिड ट्रैवल को संचालित करने वाले धीरज आहूजा और विशाल आहूजा के ठिकानों पर छापे डाले गए थे. ईडी ने 400 करोड़ रुपए की संपत्ति में नगदी, सोने चांदी के जेवर जब्त किए हैं. 

इस कारण दोनों पर नहीं हो पाई करवाई
ईडी की ओर से जारी कार्रवाई की जानकारी में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे. यह दोनों बीते कई सालों से ऑनलाइन सट्टे के काम करने में लिप्त थे, लेकिन इन पर पुलिस कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी मुख्य वजह यह रही कि यह अपना कारोबार दुबई से संचालित करते थे. 

ईडी इस मामले में जांच कर रही है
वहीं ईडी ने भारत के कई प्रदेशों में पहले इनके कारोबार पर छापेमारी की और इनके साथ ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति और सोने चांदी के जेवर जब्त किए हैं. ईडी इस मामले में अभी जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार रायपुर कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के फरार होने पर वारंट भी जारी किया है. 

कई ठिकानों पर की गई छापेमारी
इस मामले में ईडी ने भोपाल के धीरज आहूजा और विशाल आहूजा के ठिकानों पर भी छापे मारे, यह दोनों छत्तीसगढ़ में सक्रिय ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले माफियाओं के संपर्क में रहकर सट्टेबाजी संचालित करते थे. इनके अलावा कोलकाता के विकास छापरिया, गोविंद कडिया के ठिकानों पर छापे मारकर इनकी संपत्ति और नकदी जब्त किया है. 

करोड़ों की संपत्ति की गई जब्त
विकास छापरिया और गोविंद कडिया ऑनलाइन सट्टेबाजी से अर्जित धन को शेयर बाजार में लगाते थे. ईडी के मुताबिक इनके यहां से 236.3 करोड़ रुपए के डीनेट जब्त किए गए हैं. इसके अलावा 18 लाख रुपए नगदी, 13 करोड़ के जेवर भी ईडी ने कब्जे में लिए हैं.

यह थी सट्टेबाजी की वेबसाइट
ईडी के मुताबिक ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए पेयर प्ले डॉट कॉम, रेडी अन्ना एपीपी, महादेव एपीपी सहित अन्य वेबसाइट का उपयोग ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था. इन वेबसाइटों पर करोड़ों रुपए के दांव विभिन्न प्रकार के सट्टों पर लगाए जाते थे.

अधिकारियों पर संरक्षण देने का आरोप
ईडी ने यह भी जानकारी दी है कि जिम्मेदार अधिकारी ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले आरोपियों को संरक्षण देते थे, जिसकी वजह से सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने संयुक्त अरब अमीरात में अपना बड़ा बिजनेस खड़ा कर लिया, जिसकी वजह से उन तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. 

एक समारोह में किए थे 200 करोड़ से अधिक खर्च
ईडी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के माफिया सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने फरवरी 2023 में एक शादी समारोह पर 200 करोड़ रुपए से भी अधिक खर्च किए थे, जिसमें निजी जेट से नागपुर से यूएई तक परिवारजनों को लाया गया, इसके अलावा भी कई बड़े खर्चे इन दोनों ने किए हैं.

ये भी पढ़ें: MP Rain Live Updates: मध्य प्रदेश के कई जिलों भारी बारिश से बाढ़ के हालात, इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget