एक्सप्लोरर

MP Cirme News: नशे में चूर बदमाशों ने सिविल इंजिनियर को चाकू घोंपकर मार डाला, इंदौर में 72 घंटे में रोड रेज में दूसरा मर्डर

Indore News: घटना के समय सिविल इंजीनियर अतुल जैन अपने एक दोस्त धीरेंद्र पांचाल के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार  से घर लौट रहे थे. रास्ते में उनका स्कूटर सवार बदमाशों से गाड़ी ठीक से चलाने पर विवाद हुआ था.

 Indore Crime News: इंदौर में बीती रात स्कूटर सवार दो बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर की चाकू मार कर हत्या कर दी. घटना के समय सिविल इंजीनियर अतुल जैन अपने एक दोस्त धीरेंद्र पांचाल के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार  से घर लौट रहे थे. कार के सामने स्कूटर अड़ाने पर उनका बदमाशों ने विवाद हुआ.इसी बीच एक बदमाश ने अतुल को चाकू मार कर भाग गया. पुलिस ने दो बदमाशों की पहचान कर ली है.दोनों नाइट्रेट और ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं.इंदौर में बीते 72 घंटे में हत्या की यह दूसरी वारदात है.इससे पहले रविवार को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दीपक सोंधिया की कार ओवरटेक के विवाद में हत्या कर दी गई थी.

महज 30 सेकेंड में हुआ पूरा घटनाक्रम 

बताया जा रहा है की घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है. यहां स्थानीय कीमती गार्डन के पास द्वारकापुरी निवासी अतुल जैन अपने मित्र धीरेंद्र पांचाल के साथ MR10 की ओर गए थे.लौटते वक्त कार धीरेंद्र चला रहे थे और अतुल उनके बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे. जैसे ही कार शराब की दुकान के पास पहुंची. एक तेज रफ्तार स्कूटर चालक कार के सामने आ गया.दोनों की टक्कर तो नहीं हुई लेकिन दोनों बेहद नजदीक आकर रुक गए. इसके बाद फॉर्च्यूनर में सवार अतुल नीचे उतरे और स्कूटर सवार को ठीक से गाड़ी चलाने की हिदायत दी.अतुल का इतना कहना ही हुआ था कि नशे में चूर बदमाशों ने अतुल के पेट में चाकू घोंप दिया. यह पूरा घटनाक्रम केवल 30 सेकंड में घटा. इसके बाद अतुल तुरंत कार में बैठे और दोस्त से कहा कि मुझे चाकू मार दिया है.धीरेंद्र उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर गए.लेकिन डॉक्टर ने उन्हें देखकर चोइथराम अस्पताल रेफर कर दिया.बताया जा रहा है कि खून ज्यादा बह जाने के कारण अतुल की मौत हो गई. 

पुलिस ने की बदमाशों की पहचान

इस मामले की खबर पाकर एडीसीपी जोन-4 अभिनव विश्वकर्मा और एसीपी भी मौके पर पहुंचे.पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. दोनों नगीन नगर में रहते हैं.बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गांजा और नाइट्रेट का नशा करते हैं. एक आरोपी का नाम रोहित बताया जा रहा है.

अतुल सिविल इंजीनियर और आर्किटेक्ट थे. बीते 2 मई को ही उनकी शादी हुई थी. उनकी पत्नी सुरभि जैन चोइथराम स्कूल में टीचर हैं. इंदौर में बीते 72 घंटे में हत्या की यह दूसरी वारदात है. इससे पहले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दीपक सोंधिया की रविवार को आरोपी सद्दाम खान ने कार ओवरटेक करने पर चाकू मार दिया था. सोमवार को दीपक की मौत हो गई थी. 

डियाब्लो बार का लाइसेंस निरस्त

मिनी मुंबई बन चुके इंदौर की रगों में नशा भरकर युवाओं को ड्रग्स की गिरफ्त में धकेलने वाले नशा माफिया पर कलेक्टर इलैया राजा टी ने लगाम लगाना शुरू कर दिया है. नाइट लाइफ के नाम पर इंदौरियत को बदनाम करने वाले कथित बार संचालकों पर नकेल कसी जा रही है. इसी सिलसिले में इंदौर के डियाब्लो पब का लाइसेंस कलेक्टर ने निरस्त कर दिया है. कलेक्टर को बार की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी.इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने डिआब्लो विडोरा रेस्तरां बार को सील किया और लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई की. 

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh Election 2023: चार राज्यों के बीजेपी विधायक करेंगे मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों का सर्वे, क्या जानकारी देंगे आलाकमान को

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget