एक्सप्लोरर

Doctor's Strike In MP: अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले मरीजों के पर्चे पर ये खास तारीख लिख रहे डॉक्टर, जानें क्या है वजह

मध्यप्रदेश में डॉक्टर आगामी 3 मई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं. इससे पहले तहसीलदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं.

Doctor's Strike : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सरकारी कर्मचारी अपनी अपनी मांगों को लेकर लगातार शिवराज सरकार पर दबाव बना रहे हैं. तहसीलदार, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद अब प्रदेश के डॉक्टरों ने भी हड़ताल की चेतावनी दी है. राजधानी भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल हमीदिया में कई डॉक्टर मरीजों के पर्चे पर दवाईयों के साथ हड़ताल की तारीख भी लिख रहे हैं. ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. बता दें कि मध्यप्रदेश के डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी तीन मई से हड़ताल पर जा रहे हैं. इस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बकायादा डॉक्टरों ने हमीदिया अस्पताल में बैनर पोस्टर लगा दिए हैं. 

डॉक्टरों के साथ बैठक रही बेनतीजा

प्रदेश के चिकित्सीय महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय के अनुसार पिछले सप्ताह चिकित्सक महासंघ और विभागीय अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया था. इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने डॉक्टरों की मांगें मानने से इंकार कर दिया था. डॉ. राकेश मालवीय के अनुसार, वित्तीय भार का कोई मामला नहीं है. इसी के चलते चिकित्सक महासंघ द्वारा तीन मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय गया लिया है. इस हड़ताल में मेडिकल कॉलेज सहित जिला अस्पताल और अन्य विभागों के डॉक्टर शामिल रहेंगे. 

Jabalpur: नर्सिंग काउंसिल मामले में चौंकाने वाला खुलासा, हाई कोर्ट में पेश किया जवाब, जानिए मामला

दो महीने पहले भी की थी हड़ताल

दरअसल, चिकित्सक महासंघ द्वारा फरवरी महीने में भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी. हालांकि चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास  सारंग के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी थी.पहले सिर्फ 1 दिन की हड़ताल में भोपाल सहित पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी. लेकिन अब एक बार फिर चिकित्सक महासंघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य  सेवाओं पर निश्चित ही असर पड़ेगा. प्रदेश की शिवराज सरकार को जल्द ही इसका कोई समाधान खोजना होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget