एक्सप्लोरर

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने क्यों की RSS की संगठन क्षमता की तारीफ? PM Modi को लेकर भी बोल गए बड़ी बात

Digvijaya Singh News: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रतिबद्धता और संगठन क्षमता की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस में उनके भविष्य को लेकर भी बयान दिया है.

Digvijaya Singh on RSS: कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रतिबद्धता और संगठन क्षमता की तारीफ की है. हमेशा आरएसएस पर हमलावर रहने वाले दिग्विजय सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस हिंदूवादी संगठन से उनका विरोध उसके (RSS) के अन्य धर्मों के प्रति नफ़रत के व्यवहार से है. अपनी इसी पोस्ट में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण गरीब-अमीर की खाई बढ़ रही है. उन्होंने किसानों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की भी जमकर आलोचना की है. दिग्विजय सिंह ने कभी कांग्रेस न छोड़ने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है.

अपने बारे में  सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिखा,"मैंने राजनीति हमेशा जन उत्थान और मानवता के मूल्यों पर किया है. गांधी नेहरू के आदर्शों पर चला हूं. मेरी सांसों के आख़िर क्षण तक मैं कांग्रेसी हूं.
मेरा विरोध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से उनके अन्य धर्मों के प्रति नफ़रत के व्यवहार से है.हालांकि, उनकी संगठन क्षमता एवं प्रतिबद्धता का प्रशंसक भी हूं.लेकिन यह देश नफ़रत के विचार से “विश्वगुरु” नहीं बनेगा."

उन्होंने आगे लिखा कि,"इसके लिए राहुल गांधी के मोहब्बत के विचार 'नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो' का रास्ता ही सही साबित होगा.इस समय हम अपने देश में अमीर गरीब की एक विशाल होती खाई को देख रहे हैं.चुनाव के समय बक़ौल नरेंद्र मोदी जी के “रेवड़ी” बांटकर गरीबों का भला नहीं होता और फिर वही रास्ता कुछ “टुकड़े” देकर मसीहा बनने की राजनीति.चंद अरबपतियों का नाम फोर्ब्स (Forbes) सूची में शामिल कराने की होड़."

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा ,"मोदी सरकार की इन पैरवियों से अमीर गरीब की दूरी बढ़ रही है.परिवार की बचत समाप्त हो रही है.महंगाई के इस दौर में लोग उग्र हो रहे हैं.क्या इससे समाज में तनाव नहीं बढ़ रहा?अन्य धर्मों व समुदायों, समाजसेवियों एवं निर्दोष इंटेलेक्चुअल (Intellectuals), पत्रकारों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का रवैय्या तानाशाही की तरफ़ ले जा रहा है.मैं आख़िरी सांस तक इसका विरोध करता रहूंगा और अपनी पार्टी में रहते हुए लड़ूंगा.यही मेरी प्रतिबद्धता है."

उन्होंने लिखा ,"मोदी जी भाजपा किसान मज़दूर की बात ज़रूर करते हैं लेकिन नीतियां बड़े उद्योगपतियों के हित में बनाते हैं.बड़े उद्योगपतियों के 12.50 लाख करोड़ रुपये का क़र्ज़ माफ़ किये लेकिन किसानों का मुद्रा योजना के हितग्राहियों का एसजीएच (SHG) में काम कर रही महिलाओं का एक रुपया भी माफ़ नहीं किया. किसानों के साथ वादा खिलाफ़ी मज़दूरों के हित के 44 क़ानून समाप्त कर 4 लेबर कोड (Labour Code) बिना मज़दूरों की सहमति के बना कर अन्याय किया है.खुरचन ग़रीब को और मलाई अमीर को,यह है मोदी जी की असली मोदी गारंटी और इस अहंकार के पीछे क्या है? ईवीएम (EVM) से चुनाव की गारंटी। समझ में आया? मोदी जी के अतिविश्वास के पीछे क्या कारण है? ईवीएम मेन्टेड (EVM Mandate) ना कि प्यूपिल्स मेंडेट (People’s Mandate).इसलिए हम कहते हैं. ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ,ईवीएम हटाओ बैलटपेपर लाओ देश बचाओ बन गया राष्ट्रीय मुद्दा.सत्य मेव जयते."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मीटिंग में नहीं पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारी तो भड़के गोविंद सिंह डोटासरा, '...उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget