एक्सप्लोरर

MP Politics: बजरंग दल के मुद्दे पर घिरी कांग्रेस तो दिग्विजय सिंह ने संभाला मोर्चा, कहा- 'मैंने मोहन भागवत को खत...'

Bajrang Dal Controversy: कांग्रेस ने BJP के प्रचार को काउंटर करने के लिए बजरंग दल से जुड़े लोगों के आपराधिक किस्सों को सामने लाना शुरू कर दिया. दिग्विजय सिंह ने BJP और बजरंग दल के खिलाफ मोर्चा संभाला.

Digvijaya Singh on Bajrang Dal: कर्नाटक से शुरू हुए बजरंग दल विवाद में कांग्रेस भले ही बैकफुट में आती दिख रही है, लेकिन उसके दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) इसे लेकर बेहद आक्रामक मुद्रा में हैं. वे लगातार बजरंग दल (Bajrang Dal) से जुड़े लोगों के आपराधिक मामले सामने लाकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर हमला कर रहे हैं. बुधवार को जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा कि क्या ऐसे असामाजिक लोगों को बीजेपी संरक्षण देना चाहती है? यह संस्कार भगवान राम और बजरंगबली के भक्तों का तो हो नहीं सकता.

बता दें कि कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पीएफआई और बजरंग दल जैसे संगठनों पर बैन लगाने का वादा किया है. इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी बेहद मुखर होकर कांग्रेस का विरोध करने लगी. यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक में अपनी रैलियों में बजरंगबली को ताले में बंद करने का आरोप कांग्रेस पर मढ़ने लगे. इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी के प्रचार को काउंटर करने के लिए बजरंग दल से जुड़े लोगों के आपराधिक किस्सों को सामने लाना शुरू कर दिया. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने फ्रंट पर रहते हुए बीजेपी और बजरंग दल के खिलाफ मोर्चा संभाला है.

दिग्विजय सिंह बजरंग दल को समाज विरोधी बताते हुए लगातार ट्वीट कर रहे हैं. उनके निशाने पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. दिग्विजय ने यह भी कहा है कि साल 2000 में एमपी का सीएम रहते उन्होंने सिमी और बजरंग दल दोनों को प्रतिबंधित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन तत्कालीन केंद्र सरकार ने उसे स्वीकार नहीं किया. आइये जानते हैं कि दिग्विजय ने अपने ट्वीट में क्या लिखा है-

1. 'मोदी जी बजरंग दल की हिंसक गतिविधियों को लेकर मैंने 8 नवंबर 2021 को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को एक पत्र लिखा था, जिसकी कॉपी भेज रहा हूं. आपके द्वारा इस संगठन को धर्म के साथ जोड़ने का प्रयास बिल्कुल गलत और अशोभनीय है. (इस पत्र में दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े लोगों की समाज विरोधी गतिविधियों की जानकारी दी थी.)'

2. 'मोदी जी एक और प्रकरण. गोमांस के शक में पीट-पीट कर 2 आदिवासियों की हत्या, परिजनों ने हिंदू संगठन को बताया जिम्मेदार.(यह मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है जहां गौ मांस तस्करी के आरोप में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो आदिवासियों की हत्या कर दी थी.)'

3. 'मोदी जी, अमित शाह जी इस बजरंग दल नेता जिसने 2 लोगों की हत्या की है, इसके पास हथियारों का भंडार कहां से आया? ऑटोमैटिक रायफ़ल्स का लाइसेंस तो आम लोगों को मिलता नहीं है. इस बजरंग दल नेता के पास यह हथियार कहां से आये? क्या इसकी जांच करेंगे? मुझे नहीं लगता आप करायेंगे! आप का पैदल सैनिक (foot soldier) जो हैं. (यह मामला राजस्थान का है. बजरंग दल से जुड़े हरियाणा निवासी मोनू मानेसर पर 2 मुस्लिम युवकों को बोलेरो गाड़ी में जिंदा जलाने के केस दर्ज हुआ था.)'

4. 'माननीय मोदी जी, शिवराज जी  जबलपुर में 'बजरंग दल' द्वारा इस कृत्य को हम धार्मिक कार्य कहें या गुंडा गर्दी? क्या मध्य प्रदेश पुलिस इन असामाजिक तत्वों पर कोई कार्यवाही करेगी? क्या ऐसे असामाजिक लोगों को भाजपा संरक्षण देना चाहती है? यह संस्कार भगवान राम और बजरंगबली के भक्तों का तो हो नहीं सकता.इन्हें धार्मिक संस्कारी भक्त, भाजपा ने यही संस्कार इन असामाजिक तत्वों को दिये हैं?(यह मामला कल बुधवार के जबलपुर का है,जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की थी).'

बजरंग के नाम पर किस पार्टी को चुनाव में कितना बल मिलेगा, यह तो कर्नाटक विधानसभा के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा. लेकिन आरोपों की गदा बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर जमकर चला रहे हैं. वैसे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस में बजरंग दल को बैन करने पर कोई चर्चा नहीं हुई है. मोइली के इस बयान को हिन्दू वोटों की नाराजगी दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: MP Politics: सादा समारोह में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे दीपक जोशी, न होगा गाड़ियों का काफिला, न कोई शक्ति प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget