एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह बोले, 'जब इमरजेंसी लगी थी तब RSS ने समर्थन किया था', PM मोदी पर क्या कहा?

Digvijaya Singh News: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को 50 साल पहले की बात याद आ रही है.

कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब इमरजेंसी लगी थी तब आरएसएस ने इसका समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरसंघ चालक ने इसका समर्थन किया था. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनको 50 साल पहले की बात याद आ रही है. लेकिन 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे जितने संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है, उसकी याद नहीं आ रही?

'आज अमीर-गरीब की खाई बढ़ रही है'

बुधवार (25 जून) को ग्वालियर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, "भारतीय संविधान में कहा गया है कि अमीर और गरीब के बीच में खाई नहीं होनी चाहिए. समरसता का माहौल होना चाहिए. आज पूरे देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ रही है या नहीं? एक तरफ वो लोग हैं जिनका साढ़े 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ होता है और एक तरफ बाकी वो लोग हैं जिनका एक पैसा कर्जा भी माफ नहीं होता है."

'भारतीय संविधान सबसे पक्ष में है'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "भारतीय संविधान सबके पक्ष में है. हमलोगों का ये मानना है कि सबको बराबर का दर्जा होना चाहिए. यही तो भारतीय संविधान कहता है. अगर हम कहते हैं कि सबको वोट का अधिकार होना चाहिए, यही तो संविधान कहता है. सबको आगे बढ़ने का अवसर होना चाहिए, शिक्षा का अवसर होना चाहिए, यही तो संविधान कहता है."

'बीजेपी बाबा साहेब की मूर्ति नहीं लगाना चाहती'

दिग्विजय सिंह ने कहा, "बाबा साहेब की मूर्ति का प्रकरण पूरे प्रदेश नहीं पूरे देश में आंदोलित हो रहा है, उसके बारे में भाजपा मौन है. चुप्पी है. भाजपा बाबा साहेब की मूर्ति ग्वालियर उच्च न्यायालय में नहीं लगाना चाहती, ये उनकी मौन स्वीकृति है."  

कांग्रेस ने किया संविधान सत्याग्रह का आयोजन

एमपी कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि ग्वालियर उच्च न्यायालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर आज ग्वालियर में मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संविधान सत्याग्रह का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेता शामिल हुए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget