एक्सप्लोरर

बागेश्वर धाम में हुए हादसे के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लिया बड़ा फैसला, कहा- 'अगले दो दिन तक...'

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम में टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि हादसे को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए.

Dhirendra Krishna Shastri on Bageshwar Dham Accident: छतरपुर के बागेश्वर धाम में भारी बारिश के बीच टीन की शेड गिरने से हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. 4 जुलाई को धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले (गुरुवार, 3 जुलाई) हुए इस हादसे में और भी कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया आई है.

धीरेंद्र शास्त्री दावा किया है कि यह हादसा इतना बड़ा नहीं है, जितना न्यूज में दिखाया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने इस हादसे के मद्देनजर तय किया है कि वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए.

अपनी कथा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "अत्यधिक बारिश के कारण यहां छोटी सी घटना हुई, लेकिन किसी ने गलत न्यूज चला दी कि टीन शेड गिर गया है. हमने सोचा इतना मजबूत शेड एक दिन में कैसे गिर गया? एक पुराने ग्राउंड में टेंट पर लगी पॉलीथीन में अत्यधिक पानी भर गया था. वहां, पाइप वाला छोटा टेंट लगा था, जिसका छोटा सा पाइप गिर गया था."

बागेश्वर धाम सरकार ने बताया, "न्यूज में बढ़ा चढ़ाकर कह दिया गया कि टीन शेड गिर गया और बड़ा हादसा हो गया. हमें आश्चर्य हुआ, वहां अब दरबार भी नहीं लगता, पहले लगता था. 4-5 लोग बारिश से बचने के लिए वहां बैठे हुए थे, उनको चोटें आईं."

अयोध्या के एक व्यक्ति की मौत से दुखी धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे बताया, "किसी को हाथ में चोट लगी तो किसी को कान में. एक अयोध्या के व्यक्ति वहां लेटे हुए थे, बारिश से बचने के लिए अंदर सो रहे थे. उन्हें थोड़ी ज्यादा चोट लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. बाद में पता लगा कि उनको बहुत ज्यादा चोट लगी. वे नहीं रहे."

दो दिन के लिए सारे कार्यक्रम स्थगित
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "हमको मन में बहुत दुख लगा, इसलिए आज और कल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर रहे हैं. क्योंकि टीन शेड की कोई घटना नहीं है, फिर भी धाम क्षेत्र अपना है. सब अपने हैं, वह परिवार भी अपना ही है. किसी पर भी दुख आए, वह दुख तो अपना ही है."

दुकानदारों से धीरेंद्र शास्त्री ने की यह अपील
इतना ही नहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "भगवान की प्राकृतिक वर्षा में कहीं बिजली गिर जाती है, कहीं बादल फट जाते हैं. जेहि विधि लिखा सो तेहि विधि होई. इसपर किसी का बस नहीं है. सब कह रहे थे कि कार्यक्रम पर विराम नहीं लगाया जाए, लेकिन हमारा मन नहीं माना. अनुष्ठान कथा पर विराम नहीं लगा सकते, इसलिए क्रम पूरा किया जाएगा." 

आगे बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, "...लेकिन सबसे हमारी प्रार्थना है, जिसने भी पॉलीथीन लगाए हैं, उसकी जगह कोई मजबूत चीज लगाएं. इस क्षेत्र में बारिश खूब होती है और लाखों लोग भी आते हैं. इसलिए दुकान और बाहर के टेंट को मजबूत रखें ताकि किसी को कष्ट न पहुंचे."

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget