एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी, केंद्र ने दी मंजूरी

Dhirendra Krishna Y category security: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है. केंद्र ने मशहूर कथा वाचक के लिए वाई सिक्योरिटी को मंजूरी दे दी है.

Bageshwar Dham News: मशहूर कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. केंद्र सरकार की तरफ से इसे मंजूरी मिल गई है. कुछ समय पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की भी धमकी मिली थी. वाई सिक्योरिटी में एक या दो कमांडो होते हैं. पुलिसकर्मियों सहित इस सुरक्षा घेरे में आठ जवान शामिल होते हैं.

मिली थी जान से मारने की धमकी
बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कुछ महीने पहले परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली थी. एक अमर सिंह नाम के शख्स ने धीरेंद्र शास्त्री के चाचा के बेटे को धमकीभरा फोन किया था. कॉलर ने कहा था, "धीरेंद्र शास्त्री की परिवार सहित तेरहवीं की तैयारी कर लो." इस फोन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा 'आतंकवादी'
इसके अलावा हाल ही में समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर बाबा को आतंकवादी तक कह दिया. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "मक्खी, मच्छरों के भिनभिनाने से बादलों की आवाज नहीं निकल सकती है. कारखानों में चींटी की आवाज बाबा जैसे एक नहीं हजारों लोग हैं जो ऐसे बोलेंगे तो देश की जनता इसका संज्ञान नहीं लेगी. देश संविधान से चलेगा किसी बाबा के बयान से नहीं चलेगा. इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि जितने साधू-संत के भेष में हैं सारे आंतकवादी हैं."

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर हिंदू राष्ट्र की मांग करने को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, "हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग, राष्ट्र के दुश्मन व संविधान विरोधी हैं क्योंकि हिंदू राष्ट्र की मांग से जहाँ एक ओर देश के बंटवारे का फिर से बीज बो रहें हैं, वहीं दूसरी ऒर संविधान विरोधी बात कर संविधान का अपमान भी कर रहें हैं. ऐसे लोगों से देश की जनता को सावधान रहना है."

ये भी पढ़ें

MP News: सीएम शिवराज के कार्यक्रम में जा रही बस का एक्सीडेंट, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget