एक्सप्लोरर

Atishi News: दिल्ली की नई CM आतिशी का MP से गहरा नाता, ओंकारेश्वर के लोग उनके इस काम को आज भी करते हैं याद 

Delhi CM Atishi: दिल्ली की नई सीएम आतिशी आप में शामिल होने के बाद 2014 से 2016 तक मध्य प्रदेश में आप की प्रभारी भी रह चुकी हैं. उसी दौरान ओंकारेश्वर आंदोलन में भी शामिल हुईं थी.

Atishi News: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है. वह कई बार मध्य प्रदेश आ चुकी हैं. यहां त​क कि ओंकारेश्वर में नौ साल पहले चलाए गए आंदोलन में भी वह बढ़ चढ़कर भाग ले चुकी हैं. आतिशी राजनीति में आने से पहले वह मध्य प्रदेश में सक्रिय थीं. उस समय वह एक एनजीओ के लिए काम करती थीं. 

उन्होंने मध्य प्रदेश के आदिवासी लोगों को आधुनिक शिक्षा देने और लोगों को जैविक खेती के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए पांच साल तक एनजीओ के लिए काम किया. उन्होंने बैरसिया तहसील के हर्राखेड़ा गांव में भी काम किया था. 

जब वह भोपाल में एनजीओ के लिए काम कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात प्रवीण सिंह से हुई, जिनसे उन्होंने बाद में शादी कर ली. आतिशी के पति प्रवीण सिंह अभी भी सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं. 

2014-16 तक रह चुकी हैं MP की प्रभारी

आतिशी आप में शामिल होने के बाद 2014 से 2016 तक मध्य प्रदेश में पार्टी की प्रभारी भी रह चुकी हैं. साल 2015 में ओंकारेश्वर में जल सत्याग्रह हुआ था. जब बांध बनने के बाद जलस्तर बढ़ने से कई गांव जलमग्न हो गए थे. इस आंदोलन में सैकड़ों ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया था. जल सत्याग्रह का आयोजन मध्य प्रदेश में आप के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने किया था. 

दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने ओंकारेश्वर के ग्रामीणों के आंदोलन में लगातार सात दिनों तक हिस्सा लिया था. ग्रामीणों के आंदोलन के दौरान वह खूब चर्चा में रहीं थीं.

दिल्ली की तीसरी महिला सीएम

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने 15 जून को कहा था कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. अरविंद केजरीवाल का सीएम पर से इस्तीफा देने के बाद आतिशी दिल्ली की नई सीएम चुनी गई हैं. वह सबसे कम उम्र की सीएम चुनी गई हैं. आतिशी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बाद तीसरी महिला सीएम चुनी गई हैं. 

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के अजय माकन, बोले- मैं BJP को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
MP News: भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
शिवपुरी में वायरल वीडियो के बाद टीचर सस्पेंड, PM की मिमिक्री कर LPG संकट पर कसा था तंज
शिवपुरी में वायरल वीडियो के बाद टीचर सस्पेंड, PM की मिमिक्री कर LPG संकट पर कसा था तंज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Jhansi News: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
झांसी: पुलिस हिरासत में जिला अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, लापरवाही पर 2 सिपाही सस्पेंड
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget