एक्सप्लोरर

दतिया में ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले वीडियो जारी कर पुलिस सिस्टम पर लगाए गंभीर आरोप

ASI Suicide Case: दतिया के ASI प्रमोद पावन ने आत्महत्या की. मरने से पहले वीडियो में थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर अवैध कामों और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए. SP ने दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच किए.

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. गोंदन थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रमोद पावन ने आत्महत्या कर ली. खुदकुशी से पहले उन्होंने तीन वीडियो बनाए और अपने बेटे को भेजे. इन वीडियो में पुलिस विभाग की अंदरूनी काली सच्चाइयों को उजागर किया गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. वीडियो में ASI प्रमोद पावन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे पिछले कई दिनों से थाना स्तर पर चल रही अवैध रेत खनन, जुआ और सट्टा गतिविधियों का विरोध कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

बेटे को भेजे तीन वीडियो, फिर दी जान

ASI प्रमोद पावन ने आत्महत्या से पहले तीन वीडियो बनाए, जो उन्होंने रात में अपने बेटे को भेजे थे. इन वीडियो में उन्होंने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया, थरेट थाना प्रभारी अनफसुल हसन, आरक्षक चालक रुपनारायण यादव और आरक्षक अरविन्द यादव पर मानसिक प्रताड़ना और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं.

वीडियो में प्रमोद पावन ने कहा कि वे इन सब गतिविधियों का विरोध कर रहे थे, जिससे विभागीय अधिकारियों को परेशानी हो रही थी. वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकियां दी जा रही थीं और उनके खिलाफ झूठी शिकायतें बनाकर कार्रवाई की साजिशें रची जा रही थीं.

SP ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी लाइन अटैच

मामले के तूल पकड़ते ही दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा ने तत्काल कार्रवाई की है. उन्होंने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द सिंह भदौरिया और आरक्षक चालक रुपनारायण यादव को लाइन अटैच कर दिया है. वहीं, प्रदीप शर्मा को गोंदन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है.

एसपी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, वीडियो में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच होगी, और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget