एक्सप्लोरर

Indore: इंदौर के CUET परीक्षार्थियों के सामने चुनौती, गुजरात-राजस्थान में सेंटर, क्या निकलेगा समाधान?

MP News: इंदौर के DAVV में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के सामने अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है. छात्रों को इंदौर में पढ़ना पड़ता है, लेकिन प्रवेश के लिए परीक्षा के लिए उन्हें गुजरात जाना पड़ता है.

DAVV CUET 2023: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सहित सेंट्रल यूनिवर्सिटी और अन्य बड़े विश्वविद्यालयों में एडमिशन के इच्छुक इंदौर के विद्यार्थियों के सामने बड़ी परेशानी आ गई है. सीयूईटी पीजी के लिए कई विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर गुजरात, राजस्थान के अलग अलग शहरों में बनाए गए हैं. आवेदन करने वाले इंदौर के 3000 से ज्यादा विद्यार्थियों के टेस्ट सेंटर अहमदाबाद, सूरत, मेहसाणा सहित अन्य शहरों मे बनाए गए हैं. इसे लेकर डीएवीवी के सीयूईटी प्रभारी ने प्रधानमंत्री कार्यालय, परीक्षा एजेंसी एनटीए के डीजी सहित अन्य लोगों को मेल और ट्वीट किए हैं. 

विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी
एक दिन पहले ही सीयूईटी पीजी में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी हुए. प्रवेश पत्र देखकर विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई. 17 जून से शुरू हो रहे टेस्ट के लिए इंदौर के कई बच्चों को सैकड़ों किलोमीटर दूर के सेंटर दे दिए गए हैं. इंदौर के अलावा भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर के बच्चों को भी गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, मेहसाणा के सेंटर भी दिए गए हैं. इसके अलावा राजस्थान के कुछ शहरों को भी सेंटर बनाया गया है.

बड़ी बात ये है कि चॉइस फीलिंग में बच्चों ने इंदौर, उज्जैन, भोपाल जैसे परीक्षा केंद्रों का विकल्प लिखा था. बावजूद इसके एनटीए ने बच्चों को दूसरे राज्यों के सेंटर अलॉट कर दिए. डीएवीवी सीयूईटी प्रभारी डॉ. कन्हैया आहूजा ने इसे लेकर पीएमओ, एनटीए के वरिष्ठ अधिकारियों सहित तमाम संबंधितों को मेल किए हैं. 

डीएवीवी अब सेंटर बदलवाने का प्रयास कर रहा है
बता दें कि सीयूईटी की परीक्षा एनटीए करा रहा है. एनटीए ने बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित गुजरात के कुछ शहरों के सेंटर निरस्त किए हैं. लेकिन परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही दूसरे राज्यों के परीक्षा सेंटर तय करने के कारण परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. एनटीए ने डीएवीवी से प्रारंभिक चर्चा में कहा कि इंदौर में छात्र संख्या ज्यादा होने के कारण परीक्षार्थियों को गुजरात और राजस्थान टेस्ट सेंटर देने के निर्णय किया गया. डीएवीवी अब सेंटर बदलवाने का प्रयास कर रहा है. बहरहाल परीक्षा केंद्रों को लेकर एनटीए क्या अंतिम निर्णय लेता है यह देखना होगा.

ये भी पढ़ें: MP Tiger Reserve: मध्य प्रदेश में जल्द बनेगा 7वां टाइगर रिजर्व, महारानी दुर्गावती के शौर्य को होगा समर्पित

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget