एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन में कोरोना के बाद अब डेंगू से भी राहत, तेजी से कम हो रहे मामले

उज्जैन में कोरोना के कहर के बाद डेंगू के कारण लोगों के हाल बेहाल हो गए थे. इस साल जनवरी से अभी तक उज्जैन जिले में डेंगू के 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

MP News: महाकाल की नगरी उज्जैन में कोरोना वायरस महामारी के बाद अब अब धीरे-धीरे डेंगू की भी रवानगी होती नजर आ रही है. अस्पतालों में भी अब कम संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं जिससे चिकित्सा की स्टाफ का भार थोड़ा कम हो गया है. उज्जैन के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी इसका असर कम देखने को मिल रहा है. सरकार के मुताबिक डेंगू से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आई है. इससे पहले यहां डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे थे. 

पहली बार आए इतने केस
उज्जैन में कोरोना के कहर के बाद डेंगू के कारण लोगों के हाल बेहाल हो गए थे. इस साल जनवरी से अभी तक उज्जैन जिले में डेंगू के 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. उज्जैन के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब डेंगू के मरीज इतनी बड़ी संख्या में बढ़े हैं. हालांकि अब इससे राहत है. कार्यवाहक मलेरिया अधिकारी डॉ एस के अखंड ने बताया कि वर्तमान में डेंगू के मरीजों की संख्या में काफी गिरावट आई है. नवंबर माह में मरीज की संख्या सिंगल डिजिट में हो गई है, जबकि सितंबर माह में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए थे.

हर दिन आ रहे थे 30 मामले
वहीं अगर सितंबर महीने की बात करें तो इस महीने में हर दिन उज्जैन जिले में 30 के लगभग मरीज निकल रहे थे. डॉक्टर अखंड ने बताया कि उज्जैन में इलाज कराने के लिए आसपास के जिलों के भी मरीज आते हैं लेकिन उनकी संख्या में भी गिरावट आई है. इससे यह कहा जा सकता है कि आगर, देवास, रतलाम जिले में भी डेंगू के मरीज कम हुए हैं.

इसलिए की गई मानिटरिंग 
उज्जैन के सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार डेंगू से मरने वालों की संख्या एक बताई जा रही है. जब डेंगू से मौत के मामले सामने आने लगे तो अधिकारियों ने मानिटरिंग शुरू की. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मलेरिया विभाग के साथ-साथ नगर निगम को भी दवा के छिड़काव और सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. 

एक लाख से ज्यादा का जुर्माना
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि फिलहाल उज्जैन जिले में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है. कलेक्टर के मुताबिक डेंगू से निपटने के लिए साफ सफाई नहीं रखने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई. पिछले कुछ दिनों में एक लाख से ज्यादा जुर्माना वसूल कर दुकानों प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर सफाई को लेकर निर्देश भी दिए गए.

ये भी पढ़ें

Om Prakash Rajbhar on Jinnah: अखिलेश यादव के जिन्ना बयान पर मचा है बवाल, अब Om Prakash Rajbhar ने देखिए क्या कह दिया

यूपी के कैराना में पलायन पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, कहा- पुरानी चीजों को भूलकर आगे बढ़ने का वक्त

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget