एक्सप्लोरर

Coonoor Helicopter Crash: कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में सीहोर के जवान जितेंद्र कुमार की भी मौत, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में सीहोर के रहने वाले जितेंद्र कुमार की भी मौत हो गई. कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी.

Coonoor Helicopter Crash: तमिलनाडु में कुन्नूर में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई. इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 की मौत हो गई. हादसे में सीहोर के धामंदा गांव में रहने वाले जवान जितेंद्र कुमार की भी मौत हो हुई. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जितेंद्र के घर पर बल तैनात कर दिया. 

कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने जितेंद्र कुमार की मौत पुष्टि करते हुए बताया कि थोड़ी देर पहले ही इस संबंध में सूचना मिली है. तत्काल उनके घर पर बल तैनात किया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर सीहोर जिले के सपूत को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट किया, "मध्यप्रदेश की माटी के सपूत जितेंद्र कुमार जी को सादर श्रद्धांजलि. जिस हृदय विदारक हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के पुत्र ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण गवां दिए. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान दें. .ॐ शांति."

किसान शिव नारायण वर्मा के बड़े बेटे जितेंद्र की शादी हो चुकी थी. छोटे भाई धर्मेंद्र और एक बहन की भी शादी हो चुकी है. 3 एकड़ जमीन है. पूरा घर का पालन पोषण खेती-किसानी और बड़े बेटे जितेंद्र के भरोसे चलती थी. सेना में इनको 8 साल हो गए थे. शहीद जवान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. जिसमें चार साल की बेटी और और एक साल का बेटा है.

CDS Bipin Rawat Death: मध्य प्रदेश के इस जिले में हुई थी बिपिन रावत की शादी, इलाके में शोक की लहर

सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत मध्य प्रदेश के किस रियासत की बेटी थीं? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget