एक्सप्लोरर

नकुलनाथ को कांग्रेस लोकसभा चुनाव में देगी टिकट? इस सीट का नाम फाइनल

Nakul Nath News: नकुलनाथ मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे हैं. वो मौजूदा समय में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं. उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगी थीं.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ को टिकट देगी. सूत्रों के मुताबिक, छिंदवाड़ा सीट से नकुलनाथ को पार्टी उम्मीदवार बनाएगी. वो इसी सीट से मौजूदा सांसद भी हैं. सूत्रों की मानें तो कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को लेकर कांग्रेस ये सोचती है कि वो सीट सिर्फ वही निकाल सकते हैं. बीते दिनों में कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं. कलमनाथ ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया. नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस का लोगो हटा दिया था.

17 फरवरी को दिल्ली पहुंचे थे कमलनाथ

गौरतलब है कि कमलनाथ कांग्रेस का बड़ा नाम हैं. अगर वो पार्टी छोड़ते तो कांग्रेस की इमेज को डेंट लगता और बीजेपी को सीधा फायदा हो सकता था. बीजेपी ने हालांकि इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा. कमलनाथ 17 फरवरी को मध्य प्रदेश से दिल्ली पहुंचे थे.

कमलनाथ के साथ बेटे भी पहुंचे थे दिल्ली

उनके साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी थे. खबर थी कि कमलनाथ के साथ नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल होंगे लेकिन आखिरी वक्त में खेल पलट गया. कमलनाथ कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रह गए.

कमलनाथ के करीबी ने क्या कहा?

कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे कोई नराजगी नहीं है. हल्की फुल्की नराजगी होती है. नकुलनाथ भी कांग्रेस में ही रहेंगें कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी में जाने का प्रश्न ही नहीं होता जो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ काम किया हो, बीजेपी में शामिल होने का प्रश्न काल्पनिक है. उन्होंने यहां तक दावा किया कि असंभव है कि कमलनाथ कोई नई पार्टी बनाएं.

समर्थक कर रहे थे बीजेपी में शामिल होने का दावा

कमलनाथ के करीबी ने कहा कि वो कहीं नहीं जाएंगे. लेकिन कल तक कमलनाथ के ही करीबी ताल ठोककर कह रहे थे कि कमलनाथ तो कांग्रेस छोड़ेंगे ही. यहां तक दावा किया था कि पार्टी के ज्यादातर नेता भी उनके साथ ही बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं. कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने कहा था, "11 लोगों की कोर कमेटी की बैठक में हम लोगों ने यह निर्णय लिया कि इस तरह से उपेक्षा अगर हो रही है तो आपको बीजेपी में जाकर ही काम करना होगा. कहां की टिकट मिलने की गारंटी मिली और यदि दल बादल का कानून लागू न हो तो मैक्सिमम लोग कमलनाथ के साथ बीजेपी ज्वाइन करेंगे. मैं भी कमलनाथ जी के साथ बीजेपी ज्वाइन करूंगा."

दीपक सक्सेना कौन हैं?

दीपक सक्सेना मध्य प्रदेश में मंत्री रह चुके हैं. साल 2018 का विधानसभा चुनाव इन्होंने कमलनाथ के किले छिंदवाड़ा से जीता था. कांग्रेस की सरकार बनने पर जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे तो उनके लिए विधानसभा की अपनी सीट तक छो़ड़ दी थी.

MP News: प्रशासन का खौफ! उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में स्वेच्छा से लोगों ने हटाना शुरू किया अतिक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget