एक्सप्लोरर

MP News: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का RSS और BJP हमला, सिवनी से लौटकर लगाया यह आरोप

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी और आरएसएस छोटे-छोटे दल बनाकर आतंकवादी संगठन बना रहे हैं.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीजेपी और आरएसएस पर एक बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस छोटे-छोटे दल बनाकर आतंकवादी संगठन पैदा कर रहे हैं. ऐसे ही संगठनों के लोगों ने सिवनी जिले में मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सिवनी में पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे तो नजारा बड़ा ही दर्दनाक था. उन्होंने कहा कि केवल अफवाह पर ही 2 आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी गई.

गोविंद सिंह ने आरएसएस और बीजेपी पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के शेर सिंह राठौर ने इस घटना को अंजाम दिया है. बजरंग दल के लोगों ने लाठी, फरसा और डंडों से आदिवासियों की इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौत हो गई. यहां तक कि हमलावरों ने घरों की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी जानलेवा हमला किया है.

जबकि दोनों आदिवासियों के घरों में ना तो गौ मांस मिला और ना ही गौ तस्करी के संबंध में कोई सबूत. उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने मारपीट होती रही लेकिन किसी पुलिसवाले ने हमलावरों को नहीं रोका. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस अपने अलग-अलग दलों को लाठी-डंडों की ट्रेनिंग दे रहे हैं.

CBI राज्य और केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि चुनाव के चलते बीजेपी पूरे प्रदेश में इस तरह का माहौल बना रही है. आदिवासियों पर दबाव बना रही है कि वह आने वाले चुनाव में वोट डालने ना जाएं. कांग्रेस इस पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें सीबीआई पर भरोसा नहीं है क्योंकि सीबीआई केंद्र और राज्य सरकार के इशारों पर काम कर रही है. इसलिए इस पूरी घटना की न्यायिक जांच होना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय में उनकी पार्टी हाईकोर्ट भी जा सकती है. नेता प्रतिपक्ष ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो काम आज कांग्रेस पार्टी ने किया है,वह काम खुद गृहमंत्री को करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गृहमंत्री केवल बातें कर सकते हैं. नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ फोटोग्राफ भी मीडिया के सामने रखे, जिनमें आरोपी आरएसएस-बजरंग दल की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं.

ओबीसी से जुड़े आंकड़े पर जताया संदेह
वहीं पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई के चलते सरकार द्वारा आनन-फानन में ओबीसी संबंधी आंकड़े पेश करने पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि जब जनगणना ही नहीं हुई तो कौन से आंकड़े सरकार पेश कर रही है. आखिर ऐसी कौन सी ताकत सरकार के पास है जो बिना जनगणना कराए ओबीसी के आंकड़े पेश किए जा रहे हैं.

यहां बता दें कि सिवनी जिले में गौकशी के आरोप में दो आदिवासियों की हुई हत्या के मामले की जांच के लिए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सिवनी गया था. इस दल ने वहां मृतकों के परिजनों से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें:

MP News: जनता का आक्रोश देख खरगोन में उल्टे पैर लौटे कांग्रेसी नेता, जानें पूरा मामला

Rewa News: नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाले रीवा के सचिन साहू आज आइसक्रीम बेचने को मजबूर, सरकार से की मदद की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget