एक्सप्लोरर

Bhind: भिंड में भूमि पूजन से पहले ही विवादों में घिरा बनने वाला समुदाय भवन, जानें विरोध प्रदर्शन की वजह

Bhind News: भिंड नगरपालिका की ओर से बनाए जाने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन से पहले ही विरोध शुरू हो गया. स्थानी निवासियों ने जाति विशेष के नाम पर बनवाए जा रहे सामुदायिक भवन का जमकर विरोध किया.

Bhind : भिंड शहर के वार्ड नंबर 26 में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए बनवाया जा रहा सामुदायिक भवन 'भूमि पूजन' से पहले ही विवादों में घिर गया है. स्थानीय निवासियों ने सामुदायिक भवन के भूमि पूजन का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की. भिंड शहर के वार्ड नंबर 26, भवानी पुरा- सरोज नगर में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन का भिंड नगर पालिका की ओर से निर्माण कराया जाना था. जिसका 29 मार्च नव दुर्गा अष्टमी को भूमि पूजन का कार्यक्रम था. स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू इसके मुख्य अतिथि बनने वाले थे.

भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए बनवाई गई पट्टिका और बैनर पर राठौर समाज सामुदायिक भवन लिखवाया गया था. बैनर और पट्टिका को देखकर स्थानीय निवासी आक्रोशित हो उठे.

भिंड नगरपालिका सरकारी जमीन पर करा रहा है भवन का निर्माण 

भूमि पूजन कार्यक्रम का विरोध करते हुए स्थानीय निवासी उमा देवी ने कहा कि आम आदमी के टैक्स के पैसे से भिंड नगरपालिका की ओर से सरकारी जमीन पर सरकारी पैसे से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है. जिसे समाज विशेष की पट्टिका लगाई जा रही थी. साथ ही बैनर पर निवेदक में एक जाति विशेष का नाम लिखा गया है. जिसका स्थानीय रहवासीयों ने विरोध किया और जमकर नारेबाजी की. विरोध करनेवाले रहवासी लालाराम कौशल ने कहा कि जातिवाद नहीं चलेगा. भवानी पुरा-सरोज नगर में सभी जातियों के लोग रहते हैं. चाहे वह ब्राह्मण हो, क्षत्रिय, राठौर, बघेल, जाटव अथवा कुशवाहा सभी मिल जुल कर रहते हैं. फिर सामुदायिक भवन एक जाति विशेष को कैसे समर्पित किया जा सकता है.

स्थानीय विधायक से लोगों ने लगाई थी ऐसा न करने की गुहार 

 स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक दिन पहले स्थानीय लोग सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू से मिले थे और उन्होंने एक समाज विशेष को सामुदायिक भवन समर्पित न करने की गुहार भी लगाई थी, लेकिन गुहार के बाद भी एक समाज विशेष को समर्पित करने को लेकर आक्रोशित लोगों का कहना है कि उनको केवल एक जाति विशेष के नाम से एतराज है. अगर जाति विशेष के नाम से सामुदायिक भवन बनाया जाता है तो वे उसका पुरजोर विरोध करेंगे. 

विरोध की खबर लगने के बाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे विधायक 

विरोध की खबर लगते ही मुख्य अतिथि सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू भूमि पूजन कार्यक्रम में मौके पर नहीं पहुंचे. जब इस भूमि पूजन कार्यक्रम के बारे में नगर पालिका के सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा था और कोई विवाद की स्थिति है तो परिषद और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा और वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर विवाद को सुलझाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें :-Farmers Protest: इंदौर में गेहूं का वाजिब दाम नहीं मिलने पर भड़के किसान, चक्काजाम कर किया विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget