एक्सप्लोरर

MP Politics: कांग्रेस को घेरने के चक्कर में खुद घिरे CM शिवराज, यूजर्स ने ली मौज, पूछा- क्या आप भी व्हाट्सएप से पढ़ते हैं?

MP News: शिवराज सिंह चौहान के बयान पर दिग्विजय सिंह ने भी चुटकी ली. उन्होंने कहा, 'मामा उर्फ मामू को जो इतिहास संघ ने पढ़ाया है, वही तो बताएंगे. उनका क्या कसूर है?'

Shivraj Singh Chouhan Tweet: कांग्रेस के रायपुर राष्ट्रीय अधिवेशन (Congress Convention) पर निशाना साधने के चक्कर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) खुद सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर आ गए हैं. यहां उनके इतिहास बोध पर चुटकी लेते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के कांग्रेस छोड़कर जाने के सीएम शिवराज के बयान पर जाने माने इतिहासकार और लेखक अशोक कुमार पांडेय ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि इतिहास आप भी व्हॉट्सएप से पढ़ते हैं क्या? इतिहासकार ने शिवराज सिंह चौहान के लिए यह तक कह दिया कि अपनी चिंता करना शुरू कर दीजिए. आने वाले दिन अच्छे नहीं लग रहे हैं. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की चुटकी ली है. 

सीएम शिवराज ने सिलसिलेवार तीन ट्वीट कर किया कांग्रेस को घेरने का प्रयास
सबसे पहले ये जानते हैं कि रायपुर अधिवेशन के बहाने कांग्रेस को घेरने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को क्या बयान दिया था. शिवराज ने ट्विटर पर तीन थ्रेड में अपने वीडियो बयान को पोस्ट किया था. जो कुछ इस प्रकार था-

1. 'मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय अधिवेशन के जो विज्ञापन दिए, उनमें महात्मा गांधी जी का फोटो लगाया. गांधी जी ने कहा था कि कांग्रेस को आजादी के बाद भंग कर देना चाहिए. कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का फोटो लगाया, जिन्हें चुनाव में हराने का काम कांग्रेस ने किया.'

2. 'कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की फोटो लगाई, जिन्होंने कांग्रेसी छोड़ दी थी और देश की आजादी के लिए प्रभावशाली रास्ता चुना था. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की फोटो लगाई लगाई, जिन्हें कांग्रेस ने हमेशा अपमानित किया.'

3. 'कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए जो फोटो लगाएं हैं, उसका उन्हें कोई नैतिक अधिकार ही नहीं है. पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव जी की फोटो लगा ली, जबकि कांग्रेस ने उनका अंतिम संस्कार तक ढंग से नहीं होने दिया था.'

इस बात पर मुख्यमंत्री शिवराज हुए ट्रोल
अब बारी थी सोशल मीडिया पर उनके तथ्यों से परे बयान के मान-मर्दन की. प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक अशोक कुमार पाण्डेय ने सवाल किया, "मामा जी, सुभाष बाबू ने कब कांग्रेस छोड़ी थी? इतिहास आप भी व्हाट्सएप से पढ़ते हैं? फॉरवर्ड ब्लॉक कांग्रेस के बाहर नहीं भीतर बनाई गई थी. आज़ाद हिन्द फौज की ब्रिग्रेड के नाम नेहरू और महात्मा गांधी पर थे. वैसे, आप जो सावरकर वगैरह के फ़ोटो लगाते हैं वे कब आपकी पार्टी में थे?"

इसी तरह अशोक कुमार पाण्डेय ने सरदार पटेल के बहाने शिवराज के तंज पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, "आपके यहां गृहमंत्री बनाए जाने को अपमान कहते हैं क्या? फिर तो आडवाणी जी की चिंता कर लीजिए. बाद में अमित शाह जी की भी चिंता कीजिएगा. वैसे, अपनी चिंता करना शुरू कर दीजिए,आने वाले दिन अच्छे नहीं लग रहे."

दिग्विजय सिंह ने भी ली चुटकी
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस ट्विटर बयानबाजी में कूद गए. उन्होंने अशोक कुमार पाण्डेय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, "शिवराज उर्फ़ मामा उर्फ़ मामू को जो इतिहास सरस्वती शिशु मंदिर और संघ ने पढ़ाया, वही तो बताएंगे. उनका क्या क़सूर है!" मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इतिहास बोध पर कई अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी चुटकी ली.

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: 'दो चार साल और आप साथ दो, सब हरि-हरि बोलेंगे...', जानें- धीरेन्द्र शास्त्री ने क्यों कही यह बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget