एक्सप्लोरर

'मंगलसूत्र' पर बढ़ा विवाद, अब सीएम मोहन यादव ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शादी होने के बाद भी वो अपना सरनेम गांधी ही लिखती हैं.

MP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की जुबानी जंग और तेज होती जा रही है. इसी बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की आत्मा आंसू बहा रही होगी कि उनकी पोती शादीशुदा होने के बाद भी मंगलसूत्र नहीं पहनतीं." 

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, "हमारी परंपरा के अनुसार बेटी की शादी होते ही वह अपने नाम के आगे ससुराल का सरनेम जोड़ लेती है. प्रियंका (कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी) कैसे गांधी हैं? ये सब नकली गांधीवादी हैं. वे सिर्फ गांधी के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं, लेकिन जनता सब हिसाब चुकता करेगी."

‘प्रियंका गांधी ने भी मंगलसूत्र पर दिया था बयान’
बता दें कि गुजरात के वलसाड के धरमपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थन में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा था. उन्होंने पीएम मोदी को अंकल भी कहा था. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे बकवास बातें कर रहे है. उन्होंने कहा कि हर जगह एक अंकल जी ऐसे होते है जो दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते है. ऐसे ही अंकल जी किसी दिन कहने लगे कि कांग्रेस आएगी तो आपके गहने मंगलसूत्र चूराकर किसी और दे देगी. 

इससे पहले बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी. वे लोगों के सामने नाटक करते है. विपक्ष की आवाज दबाने के लिए बैंक खाते जब्त कर लिए और 2 मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की. 

यह भी पढ़ें: जबलपुर ब्लास्ट की जांच NIA और NSG के जिम्मे, शवों की पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget