एक्सप्लोरर

मंत्री विजय शाह पर CM मोहन यादव बोले, 'कोर्ट के आदेश का पालन हुआ, कांग्रेस इस्तीफा मांगती रहेगी'

Vijay Shah News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है. बुधवार को मध्य प्रदेश कोर्ट ने विवादित बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर के आदेश दिए थे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजय शाह के सवाल पर कहा कि जो कोर्ट ने आदेश दिया है उसका पालन हुआ है. हम बता चुके हैं, हमें जो कहना है. विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस तो इस्तीफे की मांग करती रहेगी. कांग्रेस के सारे नेताओं पर मुकदमे चल रहे हैं.  कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले. कांग्रेस 'बेशर्म' पार्टी है.

कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है- सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा, "इस मामले में मैं यही कहना चाहूंगा कि न्यायपालिका ने जो आदेश दिया है, हमारी सरकार ने उसका यथायोग्य पालन किया है. कोर्ट जो कहेगी उस आधार पर हम आगे चलते जाएंगे. कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले. उनके (कांग्रेस) मुख्यमंत्री रहते हुए केस चल रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ बात ही कर सकती है. कांग्रेस का साथ अरविंद केजरीवाल के साथ भी था. मुख्यमंत्री (केजरीवाल)रहते हुए वह तो जेल में गए थे. कांग्रेस उस समय कहां चली गई थी. कांग्रेस को तो कुछ बोलने का अधिकार नहीं है. कांग्रेस ने जितनी बेशर्मी की है, उतनी आज तक किसी नहीं की है."

बता दें कि बुधवार (14 मई) को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंत्री विजय शाह के खिलाफ बीएनएनस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया. बुधवार की रात 11.36 बजे सीएम कार्यलाय ने एक्स पोस्ट में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके ने क्या कहा?

वहीं केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके ने विजय शाह के बयान पर कहा कि उनकी ऐसी मंशा नहीं थी कि किसी का अपमान करें. मामला विचाराधीन है इंतजार कीजिए. कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादत बयान के बाद मंत्री विजय शाह चौतरफा घिरते जा रहे है. 

'उन्होंने लगभग 10 बार माफी मांगी'

केंद्रीय मंत्री और बैतूल सांसद डीडी उइके ने कहा, "मेरी निजी राय है कि उनकी व्यक्तिगत ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि वो किसी का कोई अपमान करे. लेकिन सरस्वती जी हैं...उनसे जो गलती हुई. उन्होंने लगभग 10 बार माफी मांगी है. अब जो भी निर्णय है, वो वरिष्ठ स्तर से होना है. उसकी ही हम सबको प्रतीक्षा है." बता दें कि विजय शाह की विधानसभा हरसूद, बैतूल संसदीय क्षेत्र में आती है.

विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला हुआ है. बुधवार को महिला कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में मंत्री का पुतला दहन किया. मध्य प्रदेश कांग्रेस की मांग है कि विजय शाह के मंत्री पद से हटाया जाए. उनकी गिरफ्तारी की भी मांग हो रही है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली.सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाया.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget