एक्सप्लोरर

MP News: सीएम मोहन यादव ने की Ram Van Gaman Path पर पहली बैठक, बोले- 'अयोध्या की तरह चित्रकूट...'

Ram Van Gaman Path MP News: भगवान राम ने वनवास के दौरान 11 साल 11 महीने और 11 दिन का समय एमपी में गुजारा. भगवान राम जिस रूट से गुजरे उसे राम वन गमन पथ कहा जाता है, जिसे विकसित करने की योजना है.

CM Mohan Yadav Chitrakoot Meeting: मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंगलवार (16 जनवरी) को श्रीराम पथ गमन न्यास की पहली बैठक आयोजित हुई. इस बैठक की अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने की. सीएम मोहन यादव दिल्ली से सीधे चित्रकूट पहुंचे. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "अयोध्या की तरह ही चित्रकूट में भी विकास कराए जाएंगे. जिन स्थानों से भगवान राम गुजरे, उन स्थानों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा."

मंगलवार (16 जनवरी) को चित्रकूट में आयोजित श्री रामपथ गमन न्यास की बैठक में भगवान राम के वन गमन से जुड़े 8 जिलों में कराए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विद्वानों के परामर्श से चित्रकूट सहित श्री राम वन पथ गमन मार्ग के सभी प्रमुख स्थलों का विकास किया जाएगा. इसकी कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे. 

बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा
आयोजित बैठक में जिन विषयों को लेकर चर्चा की गई, उसमें प्रसाद योजना के अंतर्गत अमरकंटक में काम कराए जाने वाले काम प्रमुख रूप से शामिल हैं. इसके अलावा चित्रकूट में कामदगिरी परिक्रमा पथ, बृहस्पति कुंड, मंदाकिनी नदी के लिए चित्रकूट में घाटों का विकास कराया जाएगा. इसके अलावा लीला गुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव भी शामिल है. 

370 किलोमीटर रामवन गमन पथ
बता दें मध्य प्रदेश में राम वन गमन पथ चित्रकूट से अमरकंटक तक 370 किलोमीटर है. यहां भगवान राम ने वनवास के दौरान 11 साल 11 महीने और 11 दिन का समय गुजारा. भगवान राम जिस रास्ते से गुजरे उसे राम वन गमन पथ कहा जाता है. प्रदेश में सतना, पन्ना, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिले के स्थलों को चिन्हित किया गया. इसमें स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, अत्रि आश्रम, शरभंग आश्रम, अश्वमुनि आश्रम, सुतीक्ष्ण आश्रम, सिद्धा पहाड़, सीता रसोई, रामसेल, राम जानकी मंदिर, बृहस्पति कुंभ, अग्निजिन्हा आश्रम, अगस्त्य आश्रम, शिव मंदिर, रामघाट, श्रीराम मंदिर, मार्कडेय आश्रम, दशरथ घाट, सीता मढ़ी शामिल है.

ये भी पढ़ें:

MP News: शादी नहीं निभाना, शारीरिक संबंध से इनकार करना मानसिक क्रूरता के समान- MP हाईकोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
सोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का दर्द, पूछा- कब मिलेगा न्याय? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का दर्द, पूछा- कब मिलेगा न्याय? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget