एक्सप्लोरर

MP Samarsata Yatra: आदिवासियों के बाद अब दलितों को साधने में जुटे CM शिवराज, समरसता यात्रा को किया रवाना

MP News: आगामी विधानसभा चुनाव में दलितों को साधने के लिए बीजेपी ने दांव पेंच खेल रही है , बीजेपी की नजर आदिवासियों के बाद दलितों पर है, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर समरसता यात्रा को रवाना किया.

Sant Ravidas Samrasta Yatra: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी सरकार वोट बैंक की राजनीति में जुट गई है. हर वर्गों को साधने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती है. वहीं आदिवासियों के बाद अब दलितों को साधने में जुट गई है. सागर जिले में संत रविदास के मंदिर का निर्माण किया जाना है, इसके लिए राज्य में पांच समरसता यात्राएं निकाली जा रही हैं. इन यात्राओं में समाज के तमाम प्रतिनिधि हिस्सा ले रहें है. विभिन्न स्थानों का जल और मिट्टी लेकर सागर पहुंचेंगे.

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली जिले के बैढन रामलीला मैदान से संत शिरोमणि रविदास जी स्मारक निर्माण हेतु समरसता यात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ किया. इस अवसर पर यात्रा में शामिल होने वाले संतों को सम्मानित किया गया.

12 अगस्त को यात्रा होगा संपन्न
वहीं संतों ने सीएम को संत रविदास जी की जन्म-भूमि की मिट्टी एवं गंगाजल भेंट किया.संत रविदास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये. संत रविदास समरसता यात्रा सिंगरौली, सीधी, रीवा सतना, पन्ना, दमोह जिलों का भ्रमण करते हुए 12 अगस्त को सागर में संपन्न होगी. इसके माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

100 करोड़ रुपए की लागत से होगा मंदिर निर्माण
दरअसल, सागर के पास बड़तूमा में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत शिरोमणि सदगुरू श्री रविदास का विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा. मंदिर निर्माण के लिए समरसता यात्राएं 25 जुलाई, 2023 प्रारंभ हो गई हैं. पांचों यात्रा दल 11 अगस्त 2023 की रात्रि तक सागर में एकत्रित होंगे.

'सरकार निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है'
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, संत रविदास जी के विचारों पर चलकर प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास संकल्प के साथ जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं. कोई गरीब भूखा न रहे इसलिए बीजेपी सरकार निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है. भारत संत समाज के शिरोमणि रविदास महाराज जी अद्भुत संत थे. उन्होंने जाति के छुआछूत के भेदभाव के विरुद्ध समरसता का संदेश देते हुए मानव कल्याण का रास्ता दिखाया. भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम संत रविदास जी ने किया.

इस दिन किया जाएगा रविदास मंदिर का भूमिपूजन
सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज बोले- सागर में बनने वाले संत रविदास जी के मंदिर में उनकी स्मृतियों पर आधारित म्यूजियम, लाइब्रेरी, भक्त निवास आदि बनाए जाएंगे, 12 अगस्त को पीएम गरिमामयी उपस्थिति में रविदास मंदिर का भूमिपूजन किया जाएगा. संत रविदास जी के नाम पर भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जा रहा है, जिसमें 6 हजार बच्चों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा. मुझे विश्वास है कि ये संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्राएं प्रदेश में समरसता का नया वातावरण बनाएंगी.

सिंगरौली से देवेंद्र पांडे की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने किया 'मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना' का एलान, लाभार्थी को खुद पहनाई चप्पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget