एक्सप्लोरर

Chhindwara: तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे बच्चों को शिक्षक ने बुरी तरह पीटा, विरोध के बाद ट्रांसफर

Chhindwara News: छात्रों ने बताया कि शिक्षक ने उन्हें इस बात पर बुरी तरह पीट दिया कि उन्होंने अपने माथे पर तिलक क्यों लगाया हुआ है. एक छात्र ने कहा कि उसकी पसली में अभी तक दर्द है.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी विकासखंड बिछुआ के खमारपानी के माध्यमिक स्कूल घोराड़ में एक शराबी शिक्षक ने स्कूल में तिलक लगाकर आए बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस से इसकी शिकायत की. शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक का दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया है. हालांकि इस कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं. पूरा मामला बुधवार (18 अक्टूबर) का है. 

छात्रों ने क्या कुछ कहा?

शिक्षक ओमप्रकाश ढोके माध्यमिक शाला घोराड में पदस्थ है. कक्षा  छठी और सातवीं में पढ़ने वाले छात्रों लवकेश सोनहरे, मुकुंद सोनहरे, आदर्श सोनहरे, हर्षित उमरेठे और कबीर सोनहरे की बेरहमी से शिक्षक ने पिटाई कर दी. इसके बाद बच्चों ने घर जाकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. बच्चों के मुताबिक, शिक्षक ने उन्हें इसलिए पीट दिया क्योंकि वे तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे थे. परिजनों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया. वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की गई जिसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रवीश गाजरे ने लापरवाह शिक्षक ओम प्रकाश को स्कूल से हटा दिया.

पुलिस ने क्या कुछ कहा

एसआई पूनम उइके के मुताबिक कथित शिक्षक ओमप्रकाश ढोके के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों ने तात्कालिक तौर पर किसी भी तरह से बड़ी कार्रवाई करने की मनाही कर दी थी इसलिए शिक्षक के खिलाफ कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया. 

शिक्षक ने मंदिर में लाउडस्पीकर का किया विरोध- परिजनों का आरोप

शिकायत करने चौकी पहुंची बच्चों के परिजनों ने आरोप कि शिक्षक हिंदू धर्म का विरोधी है और उसने पिछले दिनों मंदिरों में बजने वाले लाउडस्पीकर का भी विरोध किया था और यह कहा था कि इनका शोर बर्दाश्त नहीं होता. 

मेरी पसली में अभी तक दर्द- पीड़ित छात्र

कक्षा सातवीं के छात्र एक छात्र ने बताया कि शिक्षक ने उससे कहा कि तुम स्कूल में टीका लगाकर क्यों आते हो. मंदिर के लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कर दिया करो. पढ़ाई लिखाई में ध्यान दो. इसके बाद हम छात्रों की मुक्के से पिटाई की. छात्र ने बताया कि उसकी पसली में अभी तक दर्द है. वहीं छठी क्लास के एक छात्र ने बताया कि उसके भाई, छठी के तीन छाक्ष और सातवीं के दो छात्रों को माथे पर टीका लगाने की वजह से शिक्षक ने जमकर पिटाई की.

वैशाली ठक्कर के ब्वॉयफ्रेंड राहुल नवलानी की जमानत अर्जी खारिज, पुलिस हिरासत में भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget