एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान एमपी के इन मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद, जानें कब से शुरू होगा पूजन

Chandra Grahan 2022: मध्य प्रदेश के बड़े मठ मंदिर- महाकालेश्वर मंदिर, मंगलनाथ और अंगारेश्वर मंदिर के कपाट ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे. ग्रहण के मोक्ष के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण होगा और फिर संध्या आरती.

Chandra Grahan 2022: कार्तिक मास की पूर्णिमा पर मंगलवार, 8 नवंबर की दोपहर से चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत में शाम 5.40 से दिखाई पड़ेगा. इससे पहले कार्तिक अमावस्या पर सूर्य ग्रहण था और अब पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. यूं तो चंद्र ग्रहण वैज्ञानिक रूप से एक अद्भुत खगोलीय घटना माना जाता है, लेकिन इसका अपना धार्मिक महत्व भी होता है. लिहाजा ग्रहण के दौरान धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ नहीं होती. मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. यह परंपरा आज भी निभाई जाएगी.

इस कारण से मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर में ग्रहण के मोक्ष के बाद शुद्धिकरण किया जाएगा और फिर भगवान की संध्या आरती होगी. बताया जा रहा है कि यह चंद्र ग्रहण खग्रास है, लेकिन अपने यहां खग्रास नहीं दिखाई देगा. यहां ग्रहण लगा हुआ चंद्रमा ही उदित होगा.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: मध्य प्रदेश में इस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल के साथ जानें किन राशियों पर पड़ रहा असर

मोक्ष होने के बाद महाकाल संध्या आरती
जानकारी के मुताबिक, खग्रास चंद्र ग्रहण होने की वजह से संध्या के समय महाकाल मंदिर के गर्भगृह में किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा. क्योंकि ग्रहण के दौरान भगवान का स्पर्श नहीं किया जाता है. जब सुबह 11.00 बजे भगवान की आरती की जाएगी, उस दौरान भी वेध लगा रहेगा. वहीं, ग्रहण काल समाप्त होने के बाद पूरे मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा और फिर श्री महाकालेश्वर भगवान को भोग लगाया जाएगा. इसके बाद संध्या पूजन होगा.

इन मंदिरों में नहीं होगी भात पूजा
बताया जा रहा है कि मंगलवार 8 नवंबर की सुबह से ही सूतक काल शुरू हो रहा है, जिसकी वजह से मंगलनाथ और अंगारेश्वर मंदिरों में भात पूजा नहीं की जाएगी. इस दौरान श्री मंगलनाथ मंदिर और श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश वर्जित होगा और पूजन भी प्रतिबंधित रहेगा.

गौरतलब है कि आज सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आएंगे. भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.39 से हो जाएगी और यह अपनी पूर्ण अवस्था में दोपहर 3.46 से शुरू होगी. शाम 5.12 पर चंद्र ग्रहण पूर्ण अवस्था में आ जाएगा और शाम 6.12 पर समाप्त होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget