एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना के ऐलान पर कांग्रेस मना रही 'जीत' का जश्न, जीतू पटवारी ने किया ये ऐलान

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जातिगत जनगणना की सफलता को लेकर 2-3 मई को राज्यभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का ऐलान किया. कहा, जनगणना की आवश्यकता, मिलगा सामाजिक औरआर्थिक लाभ.

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ऐलान किया है कि 2 मई से 3 मई तक मध्यप्रदेश के सभी जिलों और संभागों में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा. इन प्रेस वार्ताओं के माध्यम से कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में स्वीकार की गई जातिगत जनगणना की माँग पर अपनी भूमिका और दृष्टिकोण को जनता तक पहुंचाएगी. कांग्रेस ने जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय का मुद्दा बताया था, अब भाजपा की मंजूरी को अपनी लंबी लड़ाई की सफलता मान रही है.

प्रेस वार्ताओं के दौरान कांग्रेस नेता जनगणना की आवश्यकता, इससे मिलने वाले सामाजिक और आर्थिक लाभ, और भाजपा सरकार द्वारा इस पर लिये गए निर्णय में हुई देरी पर प्रकाश डालेंगे. कांग्रेस यह भी स्पष्ट करना चाहती है कि वह इस मुद्दे को लेकर केवल बयानबाज़ी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जातिगत जनगणना को सफलतापूर्वक लागू कराने और वंचित वर्गों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में पूरी तरह सक्रिय रहेगी.

झूठ और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में - शिवराज सिंह चौहान

प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जातिगत जनगणना को प्रमुखता से उठाकर कांग्रेस की भूमिका जनता तक पहुँचाएं. राहुल गांधी की जीत मानते हुए, बीजेपी इसे श्रेय लेने की कोशिश बता रही है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस और इंडी गठबंधन में श्रेय की होड़ मची हुई है

मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें रही. इतने सालों तक जातिगत जनगणना क्यों नहीं हुई? उनके पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा था कि, वह जाति के आधार पर आरक्षण के भी विरोधी हैं. पत्र रिकार्ड में मौजूद हैं, हमेशा जाति और जातिगत जनगणना का विरोध किया.

काका कालेलकर की रिपोर्ट किसने दबाई थी. कांग्रेस ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया. वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है. कर्जा माफ करेंगे, बिलजी बिल माफ करेंगे और बेरोजगारी भत्ता ऐसे कई झूठ कांग्रेस ने हमेशा से बोले हैं. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget