एक्सप्लोरर

MP Politics: इंदौर एक में थम नहीं रहा है पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का विरोध, अब बीजेपी कार्यकर्ता ही सड़क पर उतरे

MP News: प्रदर्शन करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता नहीं चाहते हैं कि इस बार पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को विधानसभा का टिकट दिया जाए. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन में कोई बड़ा नाम शामिल नहीं हुआ.

MP Elections 2023: इंदौर विधानसभा क्रमांक-1 (Indore 1 Assembly Constituency) में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ता सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करते देखे गए. प्रदर्शन करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुजरात से आए विधायक और विधानसभा क्रमांक- 1 के विस्तारक शैलेश मेहता के आने से पहले अपना विरोध दर्ज कराया.

क्या कहना है बीजेपी कार्यकर्ताओं का

दरअसल प्रदर्शन करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता नहीं चाहते हैं कि इस बार पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को विधानसभा का टिकट दिया जाए. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन में कोई बड़ा नाम शामिल नहीं हुआ. लेकिन माना जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं के इशारे पर ही ये विरोध-प्रदर्शन करवाया गया है. इस बात का पता बाद में चलेगा कि यह विरोध प्रदर्शन आखिर किसके कहने पर किया गया है. भारतीय जनता पार्टी में अपनी बात को पार्टी के फोरम पर रखने की परंपरा है. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस बात को दोहराते आए हैं. लेकिन इस तरह से सड़क पर उतरकर अगर पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक का विरोध कर रहे हैं तो यह कहा जा सकता है कि बीजेपी के अंदरखाने में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भी हुआ था विरोध

साल 2018 के चुनाव में सुदर्शन गुप्ता को कांग्रेस के संजय शुक्ला ने आठ हजार वोटों कें अंतर से हराया था. उससे पहले गुप्ता इस सीट में 2008 और 2013 का चुनाव जीते हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले गुप्ता इस बार भी टिकट पाने की जोत-तोड़ में लगे हुए हैं. लेकिन उनके टिकट पर संशय बना हुआ है. बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा यादव समाज के लोग भी उनका विरोध कर रहे हैं. जून में मुख्यमंत्री शिवराज के सामने ही यादव समाज के लोगों ने उनका विरोध किया था. मुख्यमंत्री यादव समाज के कार्यक्रम में भाग लेने गए थे. गुप्ता का विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि नगर निगम के चुनाव में सुदर्शन गुप्ता ने यादव समाज के लोगों का टिकट कटवा दिया था. 

ये भी पढ़ें

MP Politics: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- 'मुझे राजेंद्र शुक्ला से होती है जलन क्योंकि...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget