एक्सप्लोरर

MP News: विकास यात्रा में लगे नया जिला बनाने के नारे, BJP सांसद और विधायक हुए असहज

BJP Vikas Yatra: सांसद राकेश सिंह ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को बुलाकर उनसे बात की. सांसद ने आश्वासन दिया कि वे खुद सिहोरा जिला के विषय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करेंगे.

MP Politics: एक कहावत है कि 'गये थे नमाज पढ़ने रोजे गले पड़ गये'. जबलपुर में विकास यात्रा निकाल रहे बीजेपी सांसद और विधायक का यही हाल हुआ. सिहोरा तहसील में विकास यात्रा के दौरान स्थानीय लोग उनसे सिहोरा को जिला बनाने की मांग करने लगे. वैसे बता दें, सिहोरा को जिला बनाने के लिए पिछले 25 सालों से आंदोलन चल रहा है.कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के नेता अपनी चुनावी भाषणों में सिहोरा को जिला बनाने का आश्वासन देते रहे हैं.

दरअसल, हुआ यूं कि सिहोरा बस स्टैंड में आयोजित विकास यात्रा की सभा स्थल पर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने 'जिला सिहोरा, अबकी बार' के नारे लिखी तख्तियां दिखाईं. वे सड़क के दूसरे छोर पर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे. मंच पर विकास की बातें करते जबलपुर सांसद राकेश सिंह, विधायक नंदनी मरावी, पूर्व विधायक दिलीप दुबे सहित अनेक भाजपाई इस घटना चौंक गए.समिति के सदस्यों ने लगातार नारा लगाया कि 'तुम्हें दिया है, तुम्हीं से लेंगे, जिला सिहोरा अबकी बार'.

सीएम तक बात पहुंचाने का दिया आश्वासन
कार्यक्रम के बाद सांसद राकेश सिंह ने प्रदर्शन कर रहे समिति के सदस्यों से बुलाकर बात की. सांसद ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं सिहोरा जिला के विषय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि इसमें आ रही दिक्कतों के निराकरण की पहल भी करेंगे. वहीं, आंदोलनकारियों ने दोहराया कि सिहोरा जिला बनाने के लिए वे सरकार तक अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाते रहेंगे.

इस दौरान समिति के नागेन्द्र क़ुररिया, अनिल जैन, विकास दुबे, रामजी शुक्ला, रामलाल साहू, अजय विश्वकर्मा, मोहन सोंधिया, गौरी राजे, सुशील जैन सहित कई लोग मौजूद रहे.

'ऐसी बात न करें, जो पूरी न हो सके'- सीएम शिवराज
भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर जैसे ही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सिहोरा जिला की बात की, मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि वे ऐसी कोई बात सुनना नहीं चाहते जो पूरी न हो सके. इसके बावजूद समिति के सदस्य अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री के रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आया. इस मुलाकात के दौरान सिहोरा विधायक नंदनी मरावी और सिहोरा के अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: Kubereshwar Dham: पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला कैलाश विजयवर्गीय का साथ, बोले- 'आप बड़ा कार्यक्रम करें, जिम्मेदारी हम पर छोड़ें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget