एक्सप्लोरर

MP Politics: BJP संगठन की दो दिवसीय बैठक, विकास यात्रा की सफलता-असफलता होगा बड़ा मुद्दा

MP Politics News: प्रदेश कार्यालय में BJP की संगठनात्मक बैठक हो रही है. बैठक का 27 फरवरी को समापन होगा. इस दौरान बूथ विस्तारक अभियान और सातों मोर्चों की बैठकों में नेतृत्व का मार्गदर्शन दिया जाएगा.

MP BJP Meeting: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब महज आठ महीने का ही समय शेष रह गया है. विधानसभा चुनावों को देखते हुए मप्र सरकार द्वारा पांच फरवरी से प्रदेश में विकास यात्रा निकाली गई. विकास द्वारा गांव-गांव-गली-गली पहुंची. विकास यात्रा में प्रशासनिक अफसर सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस विकास यात्रा का आज समापन हो गया है. 

प्रदेश भर में विकास यात्रा के दौरान बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को अवगत कराया है. हालांकि, विकास यात्रा को प्रदेश में कई जगह विरोध का भी सामना करना पड़ा है. विकास यात्रा की सफलता और असफलता को लेकर आज से बीजेपी संगठन की दो दिवसीय बैठक का श्रीगणेश हुआ है. इस बैठक में संगठन के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं. दो दिवसीय बैठक में विकास यात्रा को लेकर मंथन किया जाएगा. 

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी से बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक हो रही है. बैठक का कल 27 फरवरी को समापन होगा. बैठक के दौरान बूथ विस्तारक अभियान, आकांक्षी विधानसभा और सातों मोर्चों की बैठकों में नेतृत्व का मार्गदर्शन दिया जाएगा. सुबह 10.00 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के साथ बूथ विस्तारक अभियान पार्ट-2 और बूथ विस्तारक कार्ययोजना की बैठक की शुरुआत हुई है. 

बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद संबोधित करेंगे. बैठक में प्रदेश टोलीए जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के प्रभारी महामंत्री व जिला टोली उपस्थित हुए हैं. इसी तरह दोपहर ढाई बजे आकांक्षी विधानसभा प्रभारियों की बैठक होगी. 

कल मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक
बता दें कि राजधानी भोपाल में आयोजित भाजपा संगठन की बैठक के दूसरे दिन यानि 27 फरवरी को पार्टी के सातों मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित होगी. बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे. दोपहर एक बजे समस्त मोर्चो की समानान्तर बैठक होगी. इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी मार्गदर्शन देंगे.

पीएम दिया संस्कृति की रक्षा का संदेश
भाजपा कार्यालय में आज आयोजित बैठक के बाद प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की कार्यक्रम को लेकर कहा कि मन की बात में भारतीय संस्कृति परंपरा लोकगीत देश भक्ति पर गीत संस्कृति की रक्षा के लिए मन की बात में बात की है. मोदी जी ने देश में अच्छे  काम करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मन की बात कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का उल्लेख किया. 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया है और इस दिशा में काम करने वाले लोगों का एप्रीशियेशन किया है. प्रधानमंत्री जी ने ई.संजीवनी ओपीडी एप के अंतर्गत टेली कंस्लटेंशन का उल्लेख किया. आज देश, प्रदेश और ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने में जो परेशानियां होती है. वह ई.संजीवनी ओपीडी से समाप्त होंगी. प्रदेश के जो दूरस्थ क्षेत्र हैं, वहां टेली कंस्लटेंशन के माध्यम से सामान्य बीमारियों का उपचार करना संभव होगा.

यह भी पढ़ें: Mission 2023: सवालों में उलझी मध्य प्रदेश की सियासत, बीजेपी और कांग्रेस के लिए सवाल ही जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget