एक्सप्लोरर

बिना वजह चेन पुलिंग करना पड़ेगा महंगा, ट्रेन के रुकने पर रेलवे वसूलेगा प्रति मिनट का जुर्माना

Bhopal News: पश्चिम मध्य रेलवे बिना वैध कारण चेन पुलिंग करने पर भारी जुर्माना वसूलेगा. ट्रेन के रुकने पर जुर्माने की राशि प्रति मिनट आठ हजार रुपये निर्धारित की गई है.

MP News: ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों की अब खैर नहीं होगी. पश्चिम मध्य रेलवे कल 6 दिसंबर से अभियान की शुरुआत करने जा रहा है. अभियान के दौरान बेवजह ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा. भोपाल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे यात्रियों को समय पर और सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी  यात्रियों के कारण अलार्म चेन पुलिंग करने से ट्रेन मंजिल तक देरी से पहुंचती हैं. साथ में रेलवे को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ता है.

समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल 6 दिसंबर से भोपाल मंडल में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है. विशेष अभियान का मार्गदर्शन भोपाल मंडल के रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी करेंगे. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव की अगुवाई में कल से अभियान शुरू हो रहा है. 

बिना उचित कारण के अलार्म चेन खींचने पर 1000 का जुर्माना और ट्रेन रोकने का खर्च भी यात्री को चुकाना होगा. रेलवे ने लागत 8,000 प्रति मिनट निर्धारित की है. उदाहरण के तौर पर यदि ट्रेन 5 मिनट के लिए रुकी, तो जुर्माना 41 हजार रुपये, अगर ट्रेन 10 मिनट रुकी तो 81 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. जुर्माना की राशि एक लाख तक भी पहुंच सकता है. 

कब होगी चेन पुलिंग मान्य  
भोपाल मंडल ने यात्रियों को चेताया है कि केवल दो विशेष परिस्थितियों में अलार्म चेन पुलिंग मान्य मानी जाएगी. यात्री की जान को खतरा या गिरने की स्थिति में, दुर्घटना टालने के लिए चेन पुलिंग की जा सकती है. 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे या 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग ट्रेन में चढ़ने से छूट जाने पर चेने पुलिंग की अनुमति है. इनके अलावा  अन्य कारण को अवैध माना जाएगा.

अन्य नियम और चेतावनी  
चेन पुलिंग के दौरान ट्रेन से उतरकर भागने का प्रयास करने वाले यात्री को भी दोषी मानकर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि नए नियम से चेन पुलिंग के मामलों में कमी आएगी. रेलवे की समयबद्धता को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा. यात्रियों से अपील है कि बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग न करें. ट्रेन की बोगी में चेन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें-

कूनो नेशनल पार्क के पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर लाए गए दो नए चीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget