एक्सप्लोरर

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से चरमरायी भोपाल AIIMS की व्यवस्था, कोलकाता की घटना का विरोध

Bhopal AIIMS Doctors Strike: भोपाल एम्स में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा. विदिशा से बेटे का इलाज कराने आये पिता परेशान हो गए.

MP News: कोलकाता की घटना के खिलाफ देश भर में उबाल है. मध्य प्रदेश में भी जूनियर डॉक्टरों ने विरोध जताया है. भोपाल एम्स के डॉक्टर आज (मंगलवार) हड़ताल पर चले गये हैं. डॉक्टरों की हड़ताल का खामियाजा एम्स आए मरीजों को भुगतना पड़ा.

लगभग 800 रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी. एकेडमिक भवन के सामने तख्ती लेकर बैठे डॉक्टरों ने कोलकाता की मृतक छात्रा के लिए इंसाफ की मांग की. प्रदर्शनकारी डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पर अड़े हैं.

बता दें कि भोपाल स्थित एम्स ओपीडी में रोजाना 5000 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से हर तरफ अव्यवस्था नजर आयी. रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन एम्स के संयुक्त सचिव डॉक्टर मंडलोई ने बताया कि ओपीडी में रोज लगभग 5000 मरीज आते हैं.

ओपीडी में इलाज कराने आए मरीज रेजिडेंट डॉक्टर्स के भरोसे रहते हैं. हड़ताली डॉक्टर्स ने कोलकाता की घटना के विरोध में आज से ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर दिया है. मालूम हो कि 40 से ज्यादा ओपीडी में प्रदेश के कोने कोने से रोज हजारों मरीज आते हैं. विदिशा से बेटे का इलाज कराने एम्स आये पिता धारू सिंह परेशान परेशान दिखे. उन्होंने बताया कि अपॉइंटमेंट लेकर न्यूरो मरीज बेटे को दिखाने आये थे.

एम्स में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

अपॉइंटमेंट के बावजूद मरीज बेटे का आज सुध लेने वाला नहीं है. ओपीडी के बाहर होशंगाबाद से आए आंख की मरीज राजेंद्र बैरागी को आज ओपीडी में सीनियर डॉक्टर ने देखा. उन्हें पता भी नहीं चला कि डॉक्टर्स की हड़ताल है. 800 रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से इमरजेंसी सेवा प्रभावित होने का खतरा है. बता दें कि फॉलोअप और दूसरे काम जूनियर और रेसिडेंट डॉक्टर्स ओपीडी में करते हैं. ऐसे में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से आज पहले दिन सारा भार सीनियर डॉक्टर्स के ऊपर आ गया. उन्होंने अधिकतर मरीजों को खुद देखा.

कोलकाता की घटना का किया विरोध

भीड़ की वजह से सीनियर डॉक्टरों पर काम का लोड बढ़ गया है. एम्स के सीनियर डॉक्टरों की सेवा मिलने से मरीज खुश नजर आये. गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में गुरुवार-शुक्रवार की रात जूनियर डॉक्टर के साथ दंरिदगी की घटना घटित हुई थी.

चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न हालत में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई थी. घटना के विरोध में डॉक्टर आंदोलनरत हैं. सोमवार को गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया था. शाम को कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. आज भोपाल एम्स के 800 रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी. 

ये भी पढ़ें-Indore News: पैसों के विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, फिर उठाया ये खौफनाक कदम, दंग रह गई पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget