एक्सप्लोरर

MP News: बाघ मूवमेंट एरिया में बगैर डर के हुक्का पीते हैं लोग, प्रशासन ने सील किए दो रेस्टोरेंट, लिया ये एक्शन भी

MP News: भोपाल जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई kकरते हुए दो रेस्टोरेंट सील कर दिए हैं. डीएफओ ने टीएंडसीपी को पत्र लिखकर रेस्टोरेंट को अनुमति जारी न करने के लिए पत्र लिखा है. जिसका कोई असर नहीं हुआ

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुक्का बार और होटल-ढाबों पर शराब का प्रतिबंध होने के बाद भी ये बैखोफ चल रहे हैं. इतना ही नहीं, हुक्का गुड़गुड़ाने वालों को इसका इतना शौक है कि उन्हें बाघ का भी डर नहीं है. बाघ मूवमेंट क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई कर दो रेस्टोरेंट सील कर दिए हैं. बता दें कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर भोपाल जिला प्रशासन ने हुक्का बार और होटल ढाबों पर अवैध शराब परोसने के मामले में कार्रवाई की. 

संयुक्त कलेक्टर हरेंद्र नारायण के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान केरवा रोड के रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की. इस दौरान युवा रेस्टोरेंट में नीली पीली लाइट के बीच हुक्का गुडग़ुडा रहे थे. अफसरों के छापा मारते ही यहां हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई थी. 

6 स्थानों पर छापामार कार्रवाई
भोपाल जिला प्रशासन की टीम द्वारा अवैध शराब और हुक्का बार के 6 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान दो रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस भी निरस्त किए गए. एक अन्य टीम ने कार्रवाई के दौरान आचमन ढाबा रायसेन रोड से मौके पर मदिरापान कराते हुए पाए जाने पर फूड सैंपल लिया गया और संयुक्त टीम के द्वारा परिसर को सील बंद की कार्रवाई की गई. जांच के दौरान अनियमितता पाए गए दोनों रेस्टोरेंट के फ्रॉड लाइसेंस भी निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. 

इसके साथ ही आबकारी के पुराने बने केसेस के आधार पर बावडिय़ा कलां स्थित विन्टर रोज गार्डन, बैरागढ़ स्थित मोक्ष क्लब, केरवा रोड स्थित थ्री चेप्टर रेस्टोरेन्ट, एमपी नगर स्थित डी रंच रेस्टोरेन्ट एवं बैरागढ़ स्थित वाटर विले रेस्टोरेन्ट पर भी गठित अलग.अलग टीमों के द्वारा जांच एवं तलाशी की कार्रवाई की गई. 

डीएफओ के पत्र का असर नहीं
बता दें राजधानी भोपाल में केरवा क्षेत्र बाघ भ्रमण का क्षेत्र है. इसके बावजूद इस इलाके में रेस्टोरेंट में देर रात तक गतिविधियां संचालित होती हैं. किसी प्रकार का हादसा न हो इसके लिए वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक ने टीएंडसीपी को पत्र लिखकर यहां रेस्टोरेंट को अनुमति जारी नहीं करने के लिए पत्र लिखा है. हालांकि, इस पत्र का कोई असर नहीं हुआ और इस क्षेत्र में दो नए रेस्टोरेंट भी खुलने की जानकारी है.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: फिर विंध्य को मनाने चले CM शिवराज, आदिवासियों को बांटे जाएंगे छाता-जूता और साड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget