एक्सप्लोरर

भोपाल में चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बंगले में की थी चोरी, 2 गिरफ्तार

Bhopal News: भोपाल की हबीबगंज पुलिस को चार इमली क्षेत्र में हुई चोरी मामले में बड़ी सफलता मिली हैं. इन चोरों ने अरेरा कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में दर्जन भर चोरी की वारदातें की हैं.

Madhya Pradesh News: कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के चार इमली क्षेत्र में मौजूद बंगले पर चोरी करने वाले आरोपियों को हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि एक अभी फरार है. पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों को कबूला है.

आरोपियों से चोरी किए गए 15 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं और दो लाख रुपये का माल भी जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार रविशंकर नगर निवासी आशीष बुंदेला ने एक शिकायत आवेदन देकर बताया था कि वो चार इमली में मौजूद बंगले के स्टॉफ हैं. ये बंगला विधायक जयवर्धन सिंह का है. वो यहां पर कभी-कभी आते हैं. बाकी समय यहां मौजूद स्टाफ ही देख-रेख करते हैं.

12 अगस्त की रात को हुई चोरी 

12 अगस्त की रात आशीष बुंदेला सहित अन्य स्टॉफ बंगले में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे. अगले दिन सुबह जब आशीष पहुंचे तो बंगले के एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला. कमरे से ब्रीफकेस भी गायब था. इसमें नकद 15 हजार रुपये रखे थे. बुंदेला की शिकायत पर हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया था. 

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

शिकायत के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही अंकित गुजरे का हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपने दो साथियों दीपक मंडल और विजय डिंडोरिया के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी अंकित गुजरे निवासी बालाजी नगर नीलबड़ की निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी दीपक मंडल निवासी विश्वकर्मा नगर हबीबगंज को हिरासत में लिया. पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, जेवरात, विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले से चोरी किए गए 10 हजार रुपये भी जब्त किए हैं. 

अन्य वारदातें भी कबूली

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिस पर आरोपियों ने अन्य चोरी की वारदातों को करना भी कबूल किया. बदमाशों ने 10-11 अगस्त की रात अमृत कुमार बेगवानी निवासी ई-2 अरेरा कॉलोनी के घर में चोरी की थी. यहां से लैपटॉप सहित जेवरात ले गए थे. इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातें की हैं. अब इस मामले में पुलिस को एक अन्य आरोपी विजय डिंडोरिया निवासी वास्तु विहार कॉलोनी रातीबड़ की तलाश है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, भारी बरसात पर लगा ब्रेक, IMD ने दिया अब ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget