एक्सप्लोरर

एक मंच पर होंगे सभी शंकराचार्य, यहां आयोजित किया जा रहा 'सनातन धर्म' महा सम्मेलन

MP: भिंड के रघुनाथ मंदिर खनेता धाम में सनातन धर्म के महासम्मेलन की तैयारियां जोरों से चल रही है. कार्यक्रम स्थल पर 108 कुंडी 9 मंजिली यज्ञशाला के साथ प्रतिदिन एक लाख लोगों के खाने की व्यवस्था है.

Sanatan Dharma Maha Sammelan: मध्य प्रदेश के चंबल अंचल के प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल रघुनाथ मंदिर खनेता धाम में सनातन धर्म के महा सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इन तैयारियों में मंदिर कमेटी के अलावा पुलिस प्रशासन और अंचल के लोग जी जान से मेहनत कर रहे हैं. यह महा सम्मेलन मध्य प्रदेश में पहला ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है. इसमें एक ही मंच पर चारों पीठाधीश्वर शंकराचार्य के अलावा तीन दर्जन से अधिक देश के महान विद्वान विभूतियां शिरकत करेंगे. कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक जगह दो लाख से अधिक धर्म प्रेमी श्रोताओं के बैठने के लिए विशाल पंडाल की व्यवस्था की जा रही है.

वहीं कार्यक्रम स्थल पर 108 कुंडी 9 मंजिली यज्ञशाला का निर्माण किया गया है. वहीं प्रतिदिन 50 हजार से एक लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन दो लाख से अधिक धर्म प्रेमियों के पहुंचने की संभावना प्रशासन ने पहले ही जताई है और उसी अनुरूप तैयारियां की जा रही है. आपको बता दें कि खनेता धाम में स्थित रघुनाथ मंदिर 700 साल से अधिक पुराना है. इस मंदिर में राम जानकी रघुनाथ के रूम में विराजे हुए हैं. इनकी महिमा और ख्याति इतनी है कि बीते सालों यहां के पूर्व महंत विजय रामदास के समय में महाराज विनोबाजी जेसे विलक्षण प्रतिभा साली महान विभूति और कई शंकराचार्य यहां पर अपने प्रवचन कर चुके हैं.

पूरा गांव बना मेजबान
भिंड जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर और ग्वालियर से 30 किलोमीटर दूर हाईवे 719 से इंडोरी गांव मार्ग पर खनेता धाम गोहद तहसील में पड़ता है. खनेता गांव की आबादी लगभग तीन हजार है. गांव के सभी व्यक्ति इस कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं. तैयारियां भी ऐसी कि गांव में होने वाले कार्यक्रम के लिए पूरा गांव उत्साहित होने के साथ-साथ मेजबान बना हुआ है. गांव में आने वाले धर्म प्रेमियों के लिए रुकने की व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने तखत, चारपाई, रजाई गद्दे कंबल बेडशीट, तकिए, कुर्सियां हजारों की तादात में खरीदे हैं, जिससे कि आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. वहीं गांव के युवा गांव की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए हुए हैं. युवाओं की टोली गांव में गंदगी और नालियों की सफाई कर रहे हैं.

अस्थाई हेलीपैड का भी निर्माण
इतनी बड़े भावी आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन वीवीआईपी और राजनैतिक हस्तियों के आगमन को देखते हुए अस्थाई हेलीपैड का भी निर्माण करा रही है. 50 हजार से एक लाख तक के लोगों के लिए बनने वाले भोजन प्रशादी के लिए लकड़ी चिराई के लिए यज्ञशाला के पीछे आरा मशीन लगाई गई है, जिससे हजारों क्विंटल लकड़ियां काटी जा सके. साथ ही विशाल गोदाम बनाया गया है जिसमें हजारों क्विंटल आटा, डालडा, रिफाइंड मसाले, दोना, पत्तल, गिलास और प्रतिदिन बनने वाली सब्जियां एकत्रित की जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन ने 50 से अधिक पानी के टैंकर, पानी की टंकी, सड़क का चौड़ीकरण, साफ सफाई,बिजली व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, मंदिर तक पहुंचने के लिए सिंगल रास्ता होने के कारण प्रशासन बनवे व्यवस्था रखी है. 

प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क
दरअसल, दंदरौआ धाम मंदिर पर बीते दिनों आयोजित हुई बागेश्वर महंत वीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में उमड़ी विशाल भीड़ को देखते हुए प्रशासन इस बार काफी सतर्क है. यहां किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसलिए सभी बिंदुओं पर पहले से विचार कर तैयारी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर बीते 1 महीने में 4 से 5 खनेता में मीटिंग कर चुके हैं. वहीं मंदिर प्रबंधन बाहर से आने वाले कथा श्रोताओं के लिए टीन शेड के एक सैकड़ा से अधिक कमरों का निर्माण और उनमें रहने की संपूर्ण व्यवस्था करा रहा है. साथ ही राजस्थान के कारीगरों द्वारा आकर्षक 9 मंजिला विशाल यज्ञशाला का निर्माण भी करवाया जा रहा है. 

MP: कूनो नेशनल पार्क से आई राहत की खबर, बीमार 'शाशा' की तबीयत में सुधार, वर्ल्ड बेस्ट डॉक्टरों की निगरानी में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget