एक्सप्लोरर

Bharat Gaurav Train: अब इंदौर से चली भारत गौरव ट्रेन, वाराणसी और अयोध्या समेत इन जगहों पर जा सकेंगे यात्री

Madhya Pradesh: रेल और वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने वीडियो लिंक के माध्यम से पश्चिम रेलवे की पहली भारत गौरव ट्रेन का शुभारंभ किया.इस दौरान इंदौर स्टेशन पर सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे.

Indore News: भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “देखो अपना देश” की संकल्पना को प्रोत्साहित करते हुए भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का शुभारंभ किया गया.

रेल और वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश (Darshana Jardosh) ने वीडियो लिंक के माध्यम से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन से पश्चिम रेलवे की पहली भारत गौरव ट्रेन का शुभारंभ किया. इस दौरान इंदौर स्टेशन पर सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और विधायक रमेश मेंदोला उपस्थित रहे. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए तीन वातानुकूलित और आठ शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे.

इन स्थानों पर होगा भ्रमण

इस ट्रेन के द्वारा 9 रातें और 10 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, कलकत्ता, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा के दौरान यात्रियों को चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नॉन एसी स्टैंडर्ड होटल में रात्रि विश्राम की भी सुविधा दी जाएगी. साथ ही स्थानीय भ्रमण के लिए नॉन एसी टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी. टिकट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा.

इतने यात्री हो रहे सवार

पश्चिम रेलवे की प्रथम भारत गौरव ट्रेन में इंदौर से 448 यात्री सवार हुए. वहीं उज्जैन-105, रानी कमलापति 86, इटारसी-37, जबलपुर-59, कटनी-15, अनूपपुर 5 सहित कुल 755 यात्री इस ट्रेन से यात्रा का लाभ लेंगे. बता दें भारतीय रेलवे ने भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 2021 में भारत गौरव योजना शुरू की थी.

MP Weather Today: राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश से गिरा पारा, प्रदेश के 16 जिलों में सितम ढा रही है गर्मी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में सड़क हादसा: कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला
इंदौर में सड़क हादसा: कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, आई बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, आई BJP की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले मीनाक्षी का बड़ा दावा- मैंने कोई जानकारी नहीं छिपाई, कांग्रेस बोली- कमलनाथ को छोड़कर...
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले मीनाक्षी का बड़ा दावा- मैंने कोई जानकारी नहीं छिपाई, कांग्रेस बोली- कमलनाथ को छोड़कर...
इंदौर नगर निगम के वॉटर टैंकर ने मचाया कहर, कई गाड़ियों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग
इंदौर नगर निगम के वॉटर टैंकर ने मचाया कहर, कई गाड़ियों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही
सपना चौधरी ने दर्ज कराया केस, वीर साहू को कोर्ट की सख्त हिदायत
China ने चली चाल! India ने दिखाई आंख! खेल हुआ INTERNATIONAL! |ABPLIVE
Weather Alert: सावधान! आ गया GODZILLA EL-NINO ! भारत पर होगा खतरनाक असर ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- '48 घंटे तक चुनाव आयोग ने...'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- '48 घंटे तक चुनाव आयोग ने...'
UP चुनाव: INDIA-NDA में सीट बंटवारे की हलचल शुरु, BJP अभी चुप, सहयोगी एक्टिव, सपा-कांग्रेस में मंथन जारी
UP चुनाव: INDIA-NDA में सीट बंटवारे की हलचल शुरु, BJP अभी चुप, सहयोगी एक्टिव, सपा-कांग्रेस में मंथन जारी
Iran-US War: पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: कंगना की अदद हिट की हसरत पूरा कर पाएगी 'भारत भाग्य विधाता'? जानें कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Explained: ...तो इस वजह से FIFA नहीं खेलती भारतीय टीम! 139वीं रैंकिंग और एशिया में 26वां स्थान, क्या यह वाकई भारत है?
FIFA में क्यों नहीं भारतीय टीम? 139वीं रैंकिंग और एशिया में 26वां स्थान, क्या यह वाकई भारत है?
Petrol-Disel Crisis: पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
Embed widget