एक्सप्लोरर

MP: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी की इच्छा रखने वाली लड़की की कहानी में ट्विस्ट, क्या हो पाएगी मुलाकात?

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी दी गई है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 20 जून तक एकांतवास में चले गए हैं. इस बीच शुक्रवार शाम तक शिवरंजनी बागेश्वर धाम पहुंच सकती हैं.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) एकांतवास में चले गए हैं. उनसे मिलने की आस में गंगोत्री से 1200 किलोमीटर की पदयात्रा करके छतरपुर पहुंचीं शिवरंजनी तिवारी के अरमान पूरे होते नहीं दिख रहे हैं. हालांकि, अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना 'प्राणनाथ' बताने वाली शिवरंजनी के मामले में कई रहस्य भी उजागर हो रहे हैं. 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास में चले गए हैं. बागेश्वर धाम के ट्विटर पर लिखा गया है, "शहर की कोलाहल से दूर….एकांतवाश….पूज्य सरकार अभी 20 जून तक एकांतवाश में है…भोपाल की कथा संपन्न होने के बाद दिनांक 24 जून को धाम पधारेंगे." 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एकांतवास में जाने की सूचना तो दी जा रही है लेकिन वे कहां पर हैं, यह नहीं बताया जा रहा है. इसके पूर्व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कटनी जिले के विजयराघवगढ़ इलाके में बीजेपी विधायक संजय पाठक के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने अपने गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया था. 

पिछले डेढ़ माह से सोशल मीडिया में चर्चित शिवरंजनी तिवारी के बारे में अभी तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक भी शब्द नहीं कहा है. दावा किया गया है कि गंगोत्री से गंगा जल लेकर निकली शिवरंजनी बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को विवाह का प्रस्ताव देंगी. इस दौरान पूरे रास्ते शिवरंजनी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हो अपना 'प्राणनाथ' बताती रहीं. फिलहाल शिवरंजनी छतरपुर जिले में हैं. शुक्रवार शाम को उनके बागेश्वर धाम पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है. 

शिवरंजनी के छतरपुर जिले की सीमा में प्रवेश करने पर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तो एकांतवास में चले जाएंगे तो आपकी मुलाकात कैसे होगी? उन्होंने दृढ़ता से कहा था कि एकांतवास में जाएं या अज्ञातवास में हमारी तो मुलाकात होकर रहेगी. 

इस पूरे एपिसोड में एक नया ट्विस्ट भी आ गया है. बताया जाता है कि शिवरंजनी के पिता पंडित बैजनाथ तिवारी एक ब्रांड का आयुर्वेदिक तेल बनाते हैं. सोशल मीडिया में वायरल एक पोस्टर में तेल की मार्केटिंग बागेश्वरधाम चिकित्सालय के माध्यम से करने की सूचना दी जा रही है. शिवरंजनी तिवारी और उनके पिता बैजनाथ तिवारी ने छतरपुर में पत्रकारों के समक्ष स्वीकार किया है कि वे तेल बागेश्वरधाम में बेचते थे.

बैजनाथ तिवारी का आरोप है कि उसी दौरान किसी विवाद के चलते पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सेवकों ने उन्हें धमकाया था. इसके बाद उन्होंने वहां तेल बेचना बन्द कर दिया. इसी तरह शिवरंजनी का दावा है कि उन्होंने गंगोत्री से 12 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा की है, जबकि अनेक वायरल वीडियो में उन्हें कार में बैठकर चलते देखा गया है. तेल के विवाद और पैदल चलने के दावे की पोल खुलने के बाद शिवरंजनी का मामला पेचीदा होता जा रही है. वहीं, बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चुप्पी भी कई सवालों को जन्म दे रही है?

MP: मध्य प्रदेश के निकाय उपचुनाव में कमलनाथ के गढ़ में लगी सेंध, जानें- नतीजों में किसे कहां मिली जीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget