एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Sarkar: मैहर की कथा स्थगित करने पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने दी सफाई, वीडियो संदेश में जानिए क्या कहा?

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: मैहर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की 3 से 7 मई तक होने वाली कथा स्थगित हो गई है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी है.

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) की मैहर में कथा स्थगित करने पर सफाई आई है. उन्होंने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि अति व्यस्तता और संतों की आज्ञा पर कथा स्थगित की गई है. हालांकि उन्होंने आज्ञा देने वाले संतों के नाम का खुलासा नहीं किया. बताते चलें कि मैहर में बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा 3 से 7 मई तक होने वाली थी. कथा के मुख्य यजमान बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी (BJP MLA Narayan Tripathi) थे.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की मैहर में कथा स्थगित

तीन दिन पहले नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी से बगावत करते हुए विंध्य जनता पार्टी (VJP) बनाने का एलान किया था. एलान के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 2 दिन पहले मैहर में होने वाली कथा स्थगित करने की जानकारी दी. इसके बाद नारायण त्रिपाठी विदिशा में कथा कर रहे पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री से मिलने भी पहुंचे लेकिन उन्होंने 3 मई से कथा करने में असमर्थता व्यक्त की.

बीजेपी के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा स्थगित करने के पीछे राजनीतिक कारण हैं. मामले में विवाद बढ़ने पर आज शुक्रवार को बागेश्वर धाम के ट्विटर हैंडल से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि, "3 मई से मैहर में कथा को अति व्यस्तता और संतों की आज्ञा के कारण आगे बढ़ाया जाता है. विधायक नारायण त्रिपाठी के माध्यम से होनेवाला आयोजन जनवरी के मध्य में होना सुनिश्चित किया है.

सफाई में संतों की आज्ञा का दिया हवाला

आज से 2 दिन पहले हमें संतो की आज्ञा मिली. संतों की अवहेलना नहीं की जा सकती. हम जनवरी में आप सबकी सेवा करने और आप सबके दर्शन करने आएंगे. इस बीच हम भगवती को प्रणाम करने आएंगे." बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई के बावजूद कथा स्थगित करने पर कई कयास लगाए जा रहे हैं. उन्होंने वीडियो बयान में कथा स्थगित करने के लिए संतों का खुलासा नहीं किया. संतों की आज्ञा के पीछे की वजह क्या है? माना जा रहा है कि बीजेपी से बगावत के कारण नारायण त्रिपाठी को बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा से हाथ धोना पड़ा है.

Teerth Darshan Yojana: अब हवाई जहाज से धार्मिक यात्रा पर ले जाएगी शिवराज सरकार, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget