एक्सप्लोरर

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने रिश्ता तोड़ने को लेकर दी सफाई, कहा- 'महाराजजी हिंदू एकता...'

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार की ओर से कहा गया है कि शालिग्राम गर्ग ने संबंध विच्छेद कर लिए हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये उनके भाव थे कि उनकी किसी गलती का जिम्मेदार पीठ को न माना जाए.

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने सोमवार को (9 दिसंबर) एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में उन्होंने बागेश्वर धाम और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सारे संबंध समाप्त करने की घोषणा की थी. वहीं आज (10 दिसंबर) को शालिग्राम गर्ग ने एक और वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने पुराने वीडियो को गलत तरीके से पेश करने की बात कही है. शालिग्राम गर्ग ने वीडियो में कहा कि उनका उद्देश्य वह नहीं था. वीडियो में मैंने बागेश्वर धाम और साधु-संतों से माफी मांगी थी, जिसे गलत तरीके से पेश किया गया.

शालिग्राम गर्ग ने कहा, "उनका कोई उद्देश्य ऐसा नहीं है, हमारा उद्देश्य हमेशा सही करने का रहा है, लेकिन उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा था. अपनी हरकतों से बागेश्वर धाम और सनातन की छवि खराब न हो इसलिए वह वीडियो जारी किया था. बागेश्वर बालाजी सरकार और बागेश्वर महाराज के प्रति आस्था है. इसलिए उन्हें बिल्कुल भी ठेस न पहुंचाए. हमने केवल वह वीडियो माफी और सभी सनातनी हिंदू और साधु-संतों से माफी मांगने के लिए जारी किया था. लेकिन, उसे गलत तरीके से पेश किया गया है."

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने आगे कहा, "आप लोग उस वीडियो पर यकीन न कर और न ही उसे फैलाएं. महाराजजी हिंदू एकता के कार्य में लगे हैं."

बागेश्वर धाम सरकार की ओर से क्या कहा गया?

दूसरी तरफ बागेश्वर धाम सरकार की ओर से सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, "सोमवार शाम से एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया है कि पूज्य सरकार के अनुज शालिग्राम गर्ग ने संबंध विच्छेद कर लिए हैं. मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये उनके भाव थे कि उनकी किसी गलती का जिम्मेदार पूज्य सरकार या बागेश्वर धाम पीठ को न माना जाए."

शालिग्राम गर्ग ने पहले क्या कहा था?

बता दें कि इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने कहा था, "उनका नाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जोड़कर नहीं लिया जाए. उनका अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आजीवन कोई रिश्ता नहीं रहेगा. इस संबंध में वह कोर्ट की शरण भी ले चुके हैं और अपने नाम को परिवार से अलग करने के लिए कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर चुके हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget