एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: '8 साल तक मैंने भीख मांगी...' जब अपने बचपन की कहानी बताते हुए रो पड़े बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Bageshwar Dham News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सत्संग का यह वीडियो काफी पुराना है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि गरीबों का कोई नहीं होता, केवल भगवान होता है. साथ ही उन्होंने बचपन के कुछ किस्से सुनाए.

Bageshwar Dham Dhirendra Krisna Shastri: 'गरीबी का खूब मजाक उड़ाया जाता है. हमारे देश में नियमों का पालन भी केवल गरीब को ही करना पड़ता है, अमीरों को नहीं. चालान भी होता है, तो सिर्फ गरीब का. मास्क भी पहनना पड़ता है तो सिर्फ गरीब को....' ये बातें कहते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रो पड़े. 

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री के सत्संग का एक वीडियो सामने आया, जो कुछ महीने पुराना है. इस सत्संग में बागेश्वर समर्थकों से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री अपना बचपन याद करने लगे और बताया कि उनके परिवार ने बहुत गरीबी में अपना जीवन गुजारा है. धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छत्तरपुर के एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं और भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं. उन्होंने बताया कि पिताजी कुछ करते नहीं थे, इस वजह से उन्होंने 8 साल तक भीख मांगकर जीवन यापन किया. यह कहते हुए धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए कि बचपन की कुछ यादें आज भी उनके दिल को झंझोर देती हैं. 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि बचपन से ही उनकी तिलक लगाने की आदत थी, लेकिन स्कूल के कुछ बच्चे जबरन उनके बाल पकड़कर तिलक मिटा देते थे. वह विरोध नहीं कर पाए, क्योंकि गरीब घर से आते थे. त्योहारों के समय भी दोस्त नए कपड़े पहनते थे, लेकिन उनके पास केवल एक ही कपड़ा होता था. 

एक और किस्सा याद करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि श्रीमद् भागवत के पाठ के लिए उन्हें वृंदावन आना था, लेकिन किराये के भी पैसे नहीं थे. जब उन्होंने मदद के लिए गांव वालों से बात की तो किसी ने उन्हें उधार नहीं दिया. लोग सोचते थे कि अगर पैसे दे दिये, तो लौटा नहीं पाएगा. इस वजह से वह वृंदावन नहीं जा पाए, लेकिन भगवान में विश्वास अडिग रहा. 

'आज 70 हजार लोग नि:शुल्क भोजन पाते हैं'
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनकी मां कहती थीं कि घर से निकलना तो मुस्कुराते चेहरे के साथ निकलना, कोई यह न समझे कि हम भूखे. हैं. क्योंकि भगवान हमारे साथ है. मां के इस विश्वास ने रंग दिखाया और आज बागेश्वर धाम में हर दिन नि:शुल्क भंडारा आयोजित होता है. धीरेंद्र शास्त्री बोले कि जब उनकी जेब में पैसे नहीं थे, तो उन्होंने यह सोचा था कि जिस दिन 2 रुपये भी आएंगे, वह गरीब को भोजन करा देंगे. एक आज का दिन है जब बागेश्वर धाम में हर महीने 70-80 हजार लोगों को नि:शुल्क भोजन मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget