एक्सप्लोरर

बाबा बागेश्वर ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदुओं से कहा- 'तुम इस देश में विलुप्त हो जाओगे', दे दी यह सलाह

Baba Bageshwar News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में NRI हिंदुओं से एकजुट रहने और अपनी संस्कृति को न भूलने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बंटने से हिंदू विलुप्त हो सकते हैं.

Bageshwar Dham Sarkar in Australia: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन पहुंचे हैं, जहां वे कथा कर रहे हैं. उनकी कथा में हजारों की संख्या में हिंदू इकट्ठा हो रहे हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया से उनकी कथा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एनआरआई लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि- 'विदेश में रहकर हिंदू संस्कृति को भूल न जाएं, बल्कि एकजुट होकर रहें वरना हिंदू विलुप्त हो जाएगा.'

वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार कह रहे हैं, "ऑस्ट्रेलिया के हिंदुओं! अगर तुम एक नहीं हुए तो मंदिरों में बंटे रहोगे. तुम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण भारत के नाम पर बंटे रहोगे. फिर एक दिन ऐसा आएगा, तुम इस देश में विलुप्त हो जाओगे."

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है, "ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति का सम्मान करो, ऑस्ट्रेलिया के उत्थान के लिए प्रार्थना करो, लेकिन अपनी हिंदू संस्कृति को मत भूल जाना. अपने हिंदुत्व को मत भूल जाना."

'हिंदुओं के काम नहीं आए तो किसी काम के नहीं'
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को समझाने के लहजे में कहा, "तुम अगर हिंदू होकर हिंदू को काम नहीं आए तो तुम किसी काम के नहीं हो. यहां हमने बड़े-बड़े अमीर हिंदू देखे, भारत का कोई गरीब आ जाता है तो उसको एक दिन का भोजन देना भी मुश्किल होता है. पढ़ने वाले बच्चे आते हैं तो कोई ठहरने नहीं देता है."

'इससे भला तो हमारा भारत है'
भारत की तारीफ करते हुए धीरेंद्र शास्त्री बोले, "बुरा न मानना, इससे भला तो हमारा भारत है. जाति-पाति न पूछे, रात को कोई आ जाए तो खुद भोजन नहीं करता लेकिन घर आए अतिथि को भूखा नहीं सुलाते. मानवता खत्म हो रही है. तुम यहां हजारों किलोमीटर दूर रह रहे हो. भारत में तुम्हारे माता-पिता औऱ परिवार हैं. तुम्हारी भारत माता तुमको याद कर रही हैं. इसलिए प्रार्थना है, जीते जी ऑस्ट्रेलिया में हिंदू एकता कर के जाना."

वहीं, उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा, "कुछ नहीं करना है, केवल एक काम करना है. 24 घंटे में एक घंटा तुम्हारा, हिंदू एकजुट हमारा. हमको पंजाब-गुजरात या बिहार के नाम पर बंटना नहीं है. हमें सबको लेकर चलना है. चाहे वे सिख भाई हों या कोई भी हों, हम सब भारतीय हैं. भारतीय होना ही हमारी पहचान है. इसलिए तिरंगा को हाथ में लेकर आगे बढ़ना है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget