एक्सप्लोरर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की अनूठी दिवाली, विरोध करने वालों के नाम फोड़े 10 सुतली बम

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिवाली से पहले कहा था कि जो सनातन का विरोध करेंगे, उनके नाम सुतली बम जरुर फोड़े जाएंगे. इस बार उन्होंने किया भी वैसा ही.

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस बार अनूठी अंदाज में दीपावली का पर्व मनाया. दरअसल, बाबा बागेश्वर ने दीपावली पर पटाखों का विरोध करने वालों के नाम से सुतली बम फोड़े. इस बाद दीपावली पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जमकर आतिशबाजी चलाई. 

दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पर दीपावली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनुयायियों और श्रद्धालुओं के साथ दीप पर्व मनाया. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी. पूजा पाठ के बाद बागेश्वर धाम पर आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ. इस दौरान महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी जमकर आतिशबाजी चलाई. 

10 स्पेशल सुतली बम फोड़े

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दीपावली के विशेष अवसर पर 10 स्पेशल सुतली बम फोड़े. उन्होंने दिवाली से पहले कहा था कि जो लोग हमारे सनातन त्यौहार का विरोध करेंगे, उनके नाम सुतली बम जरुर फोड़े जाएंगे. इस मौके पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आतिशबाजी का विरोध जताने वालों के नाम 10 सुतली बम फोड़े.

आकर्षक रोशनी में डूबा बागेश्वर धाम

दीपावली पर्व के चलते बागेश्वर धाम को आकर्षक रोशनी से सजाया गया. रंग बिरंगी लाइटों की झालरों से पूरा धाम जगामगा रहा था. जबकि शाम ढलते ही धाम पर हजारों की संख्या में दीपक जलाए गए. दीपकों की रोशन से धाम जगमगा उठा. इसके बाद पूजन अर्चना के बाद आतिशबाजी भी की गई. इस दौरान अनुयायी और श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी की साथ ही महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी आतिशबाजी चलाई.

बकरीद पर कुर्बानी को रोके

दिवाली के अवसर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग हमारे त्यौहारों का विरोध करते हैं. आतिशबाजी से प्रदूषण की बात करते हैं तो दिया जलाने से बेहतर गरीबों को तेल बांटने की बात करते हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं ऐसे लोगों को जवाब देना चाहता हूं कि पहले बकरीद पर कुर्बानी के नाम पर जो हिंसा होती है उसे रोका जाना चाहिए. पंडित शास्त्री ने कहा कि हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है, लेकिन हम अपने धर्म के पक्के हैं. जब भी कोई हमारे धर्म का विरोध करेगा, हम पूरी ताकत से उसे जवाब देंगे.

MP: सतरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान, मोहन यादव, शिवराज सिंह और जीतू पटवारी ने कैसे मनाई दिवाली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget