एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: जबलपुर के 21 चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक साथ हुआ शंखनाद, भगवा रंग में रंगी शहर की गलियां

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर में लोगों से हर घर से एक दीप जलाने की अपील की है.

Ram Mandir Inauguration: रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या धाम के साथ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की संस्कारधानी यानी जबलपुर (Jabalpur) भी राममय हो चुकी है. पूरी संस्कारधानी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भक्ति में डूबी नजर आ रही है. घर-घर भगवा ध्वज लगाए गए हैं. श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ घरों में भी दिवाली जैसी साज सजावट की है. आज शहर में देर रात तक तमाम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर भी शहर भर में तरह-तरह के आयोजन किए गए थे. कहीं आतिशबाजी की गई, तो कहीं दीपोत्सव मनाया गया. सुंदरकांड का पाठ और रामधुन के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं थी. शहर की गलियां भगवा रंग में रंगी नजर आईं. बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया. वहीं आज पूरे शहर में दीपोत्सव मनाने की तैयारी है. नगर पंडित सभा के अध्यक्ष आचार्य वासुदेव शास्त्री ने सभी से दीपोत्सव मनाने और राम नाम संकीर्तन करने का आग्रह किया है. 

ग्वारीघाट में जलेंगे 51 हजार दीप
अयोध्या में भगवान श्रीराम के नव विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर आज 22 जनवरी को दोपहर 12 पश्चिम विधानसभा के 21 चौराहों पर एक साथ शंखनाद किया गया. इसी तरह शाम 6 बजे मां नर्मदा तट ग्वारीघाट में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी. कार्यक्रम संयोजक लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर लोगों से हर घर से एक दीप जलाने की अपील की है. वहीं राकेश सिंह शंकराचार्य चौक में उपस्थित रहेंगे.

51 किलो लड्डू का लगेगा भोग
हाई कोर्ट स्थित हनुमान मंदिर में 51 किलो लड्डु और हलवा का भोग अर्पित किया जाएगा. हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता परितोष त्रिवेदी ने बताया कि महाआरती भी होगी, जिसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और महाधिवक्ता प्रशांत सिंह शामिल होंगे. कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे से प्रारंभ होगा. साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ में कई अधिवक्ता भी शामिल होंगे.

कांग्रेसी राजीव गांधी की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
वहीं कांग्रेसी नौदरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर में पहले प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. कांग्रेस नेता मुकेश राठौर ने बताया कि साल 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही अयोध्या में सबसे पहले पट खुलवाए थे.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम उत्सव के लिए इंदौर तैयार, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया राम मंदिर की प्रतिकृति के साथ जगह-जगह बने सेल्फी प्वाइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget