एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir Train: रामलला के दर्शन के लिए इंदौर से चलेंगी ये चार ट्रेनें, जानें टाइमिंग के साथ पूरा शेड्यूल

Ram Mandir Darshan Train: रामलला के दर्शन के लिए इंदौर से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है.

Indore News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या स्थित राम मंदिर को आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया. रामलला के दर्शन करने वालों का तांता लगा है. इंदौर सहित मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जा रहे हैं. श्रद्धालु लंबे समय से इंदौर और अयोध्या के बीचे चलने वाली ट्रेन के शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे. उनके इस इंतजार पर विराम लगाते हुए पश्चिम रेलवे ने इंदौर और अयोध्या धाम के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है.

इंदौर और रामनगरी अयोध्या के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में दोनों तरफ से 4 फ्रीक्वेंसी होगी और इसे भारत गौरव ट्रेन की तरह चलाया जाएगा. जिसमें थोक टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. रतलाम मंडल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन के रूप में शहर से दो ट्रेनें चलाई जाएंगी. एक ट्रेन सिर्फ 4 फरवरी को होगी. दूसरी ट्रेन आस्था एक्सप्रेस नाम से शहर से 10, 17 और 24 फरवरी को चलाई जाएगी.

अयोध्या के लिए ट्रेन की थोक टिकट बुकिंग
शेड्यूल के मुताबिक, दोनों ट्रेनें इंदौर से दोपहर एक बजे रवाना होंगी और अगले दिन दोपहर 12.10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेंगी. वापसी यात्रा पर ये ट्रेनें 6, 12, 19 और 26 फरवरी को अयोध्या धाम से प्रस्थान करेंगी और शहर में पहुंचेंगी. ट्रेन दोपहर एक बजे शहर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.10 बजे अयोध्या पहुंचेगी. ट्रेनें भारत गौरव ट्रेनों की तरह चलाई जाएंगी और इनमें थोक बुकिंग की सुविधा होगी.

इन शहरों से गुजरेगी आस्था एक्सप्रेस
इंदौर से अयोध्या बीच चलने वाली ये ट्रेनें रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, कानपुर और लखनऊ के रास्ते चलेंगी. ट्रेन से इंदौर से अयोध्या तक का सफर लगभग 1118 किलोमीटर लंबा होगा और अयोध्या धाम पहुंचने में 23.10 घंटे का समय लगेगा. अयोध्या से इंदौर की वापसी के दौरान यह ट्रेन 22.15 घंटे का समय लेगी. ट्रेन में 20 स्लीपर और दो एसएलआर श्रेणी सहित कुल 22 कोच होंगे.

ये भी पढ़ें:

MP: एमपी सरकार का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को किया मर्ज, जानें- क्या होगा फायदा?

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget