एक्सप्लोरर

Ambedkar Jayanti 2025: सीएम मोहन यादव ने भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा– ‘महू नहीं, यह देश की...’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय और समानता दिलाने वाले महान समाज सुधारक भी थे.

Ambedkar Jayanti 2025: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में स्थित उनकी जन्मस्थली पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके अस्थिकलश पर पुष्प वर्षा कर बुद्ध वंदना में भाग लिया.

उन्होंने कहा, "बाबा साहेब न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय और समानता दिलाने वाले महान समाज सुधारक भी थे. महू की यह धरती केवल जन्मस्थली नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक क्रांति का प्रतीक है." 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री के साथ भन्ते धर्मशील की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया, जो बौद्ध परंपरा और अंबेडकर के बौद्ध धर्म ग्रहण के ऐतिहासिक निर्णय को स्मरण करता है.

राज्य सरकार अंबेडकर विचारों के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महू को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के सामाजिक न्याय केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास कर रही है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अंबेडकर अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जाएगी.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा, “महू केवल एक नगर नहीं, यह भारत के सामाजिक न्याय आंदोलन की जन्मस्थली है. यहीं जन्म लेकर बाबा साहेब ने भारत को संविधान दिया, दलितों, शोषितों और महिलाओं को अधिकारों का संरक्षण दिया, और एक समतामूलक समाज की नींव रखी.”

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रहीं.

कार्यक्रम में शामिल भव्य झांकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बौद्ध परंपरा से जुड़े आयोजनों ने समूचे महू को अंबेडकरमय बना दिया.

महू: वह धरती जहां सामाजिक न्याय का बीज पनपा

डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू छावनी में हुआ था, जो उस समय ब्रिटिश सेना की महत्वपूर्ण छावनियों में से एक थी. उनके पिता रामजी मालोजी सकपाल ब्रिटिश सेना में सूबेदार थे. जातीय भेदभाव और सामाजिक अन्याय को स्वयं भुगतने वाले डॉ. अंबेडकर ने आगे चलकर उसे मिटाने के लिए आजीवन संघर्ष किया.

महू स्थित जन्मस्थली अब "भीम जन्मभूमि" के रूप में विकसित  की गई है, जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में अनुयायी और श्रद्धालु बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने पहुँचते हैं. यह स्थान केवल ऐतिहासिक नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्थल बन चुका है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का जन्मदिन आज, पीएम मोदी-अमित शाह और दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
CM मोहन यादव का जन्मदिन आज, पीएम मोदी-अमित शाह और दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
Bhopal News: शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग तेज
भोपाल: शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग तेज
मध्य प्रदेश में सीटों का ‘मेगा गेम’ शुरू, 2029 से पहले लोकसभा सीटों में बड़ा उलटफेर तय!
मध्य प्रदेश में सीटों का ‘मेगा गेम’ शुरू, 2029 से पहले लोकसभा सीटों में बड़ा उलटफेर तय!
कर्तव्य पथ जैसी भव्यता अब भोपाल में, 15 जनवरी 2027 को लेक सिटी में होगी ऐतिहासिक सेना दिवस परेड
कर्तव्य पथ जैसी भव्यता अब भोपाल में, 15 जनवरी 2027 को लेक सिटी में होगी ऐतिहासिक सेना दिवस परेड

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kim Jong-un Statement: जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान- 'हमारे पास...'
जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान- 'हमारे पास...'
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
'धुरंधर 2' की आंधी से डर गई 'भूत बंगला'! लास्ट मिनट में बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?
'धुरंधर 2' की आंधी से डर गई 'भूत बंगला'! बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?
LPG Connection Booking: 35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Embed widget