एक्सप्लोरर

Watch: 'पाप और पुण्य' की परीक्षा देते समय हाथी के पैरों के बीच फंसा युवक, वीडियो हुआ वायरल

अमरकंटक के नर्मदा मंदिर में एक युवक हाथी के मूर्ति के पैरों के नीचे फंस गया. जो घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकला. युवक का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

MP News: मध्य प्रदेश के अमरकंटक से सांसें रोक देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देखता है, उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. दरअसल, वीडियो में एक शख्स हाथी की छोटी सी मूर्ति के बीच में फंसा हुआ है और बहुत सारे लोग उसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं. पूरा मामला मन्नत और विश्वास से जुड़ा है.

दरअसल, पाप-पुण्य की परीक्षा देने के लिए एक युवक अमरकंटक के नर्मदा मंदिर के सामने हाथी की मूर्ति के नीचे से गुजर रहा था. मूर्ति के नीचे से गुजरने के दौरान वह युवक बीच में फंस गया. मूर्ति के बीच में फंसे होने के कारण उसे निकलने में बड़ी मुश्किल हो रही थी. इसके बाद इस विडियो में दिखा कि वह अन्य लोगों से मदद की मांग करता है.

हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा युवक

स्थानीय पत्रकार धनंजय तिवारी के मुताबिक हाथी की मूर्ति के नीचे फंसे युवक की मदद के लिए लोग आ गए थे. इस दौरान हाथी की मूर्ति से जुड़ी परंपराओं को पूर्ण कराने वाले धनंजय यादव ने भी युवक को निकलने में मदद की. धनीराम यादव के साथ वहां मौजूद लोग उसे बताते रहे कि शरीर को किस कोण में रखकर रेंगते हुए आगे बढ़ना है. वीडियो में देख सकते है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों को दबाने के लिए भी लोग नसीहत दे रहे है. फंसने के बाद युवक बाहर निकलने के लिए तड़प रहा है. वीडियो देखकर सचमुच में लग रहा है कि वह मुश्किल में फंस गया है. घंटों की मशक्कत के बाद युवक मूर्ति के नीचे से निकल पाया. हालांकि यह पता नहीं चला कि वीडियो कब का है. हाथी के नीचे फंसे युवक की पहचान भी जाहिर नहीं हो सकी.

 

मध्य प्रदेश का अमरकंटक पवित्र क्षेत्र है. यहां नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है. अमरकंटक में नर्मदा तट पर अनेक मंदिर है. इन मंदिरों में आकर लोग मन्नत मांगते हैं. नर्मदा मंदिर में मां की मूर्ति को दंडवत प्रणाम करने के लिए लोग हाथी की मूर्ति के नीचे से लेटकर निकलते है. इस दौरान कई लोग फंस भी जाते हैं. इसके बाद वह परेशान हो जाते हैं. कहा जाता है कि जिसने कोई पाप नहीं किया वह आसानी से निकल जाता है. जिसने पाप किया होता है,उसे निकलने में तकलीफ आती है. वायरल वीडियो में दिख रही मूर्ति का भी अपना इतिहास है. यह मूर्ति खंडित दिख रही है. इसमें महावत का केवल धड़ दिख रहा है. महावत का सिर गायब है. धनंजय तिवारी के मुताबिक इस मूर्ति को मुगल शासक औरंगजेब ने खंडित किया था.

MP Crime News: सूने मकान में बदमाशों की सेंधमारी, एक लाख रुपये कैश और 50 तोला सोने पर किया हाथ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget