एक्सप्लोरर

MP COVID Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 250 के पार, इन जिलों में नहीं लगा किसी को टीका

MP News : मध्य प्रदेश में 7223 जांच की गई थी. इनमें से 680 सैंपल रिजेक्ट किए गए. इस प्रकार शेष सैंपल में से 23 पॉजिटिव आए हैं. प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.3 फीसदी है.

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona Virus Infection) के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हालत यह है कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों (Active Case of Covid) का आंकड़ा ढाई सौ के पार पहुंच गया है.इन सबमें चिंताजनक बात यह है कि कई नए जिलों में भी कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं. वहीं प्रदेश के 13 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के टीके (Corona Vaccination) की एक भी डोज किसी को नहीं लगी है. 

किस जिले में मिले कितने केस

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब मध्य प्रदेश में कोरोना के 254 मरीज सक्रिय हैं. बीते 24 घंटे की बात की जाए तो 31 रोगी स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा जरूर कम हुआ है, लेकिन अब सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई सौ को पार कर गई है. अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इनमें भोपाल में तीन, गुना में दो, ग्वालियर में पांच, होशंगाबाद में एक, इंदौर में पांच, झाबुआ में एक, मंदसौर में एक, मुरैना में दो, रायसेन में एक मरीज सामने आया है.

अधिकारियों के मुताबिक पॉजिटिविटी की दर भी थोड़ी कम हुई है. मध्य प्रदेश में 7223 जांच की गई थी. इनमें से 680 सैंपल रिजेक्ट किए गए. इस प्रकार शेष सैंपल में से 23 पॉजिटिव आए हैं. प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.3 फीसदी है. 

मध्य प्रदेश में 6051 टीके लगे

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6051 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. हैरत की बात तो यह है कि मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं जबकि दूसरी तरफ वैक्सीनेशन की दर कम होती जा रही है. मध्य प्रदेश के आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, दमोह, डिंडोरी, गुना, जबलपुर, झाबुआ और कटनी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के टीके की एक भी डोज नहीं लगाई गई है. 

यह भी पढ़ें

Indore News: पिछली बारिश से नगर निगम ने नहीं ली सीख, इन इलाकों में इस बार हो सकता है जलजमाव

Khandwa News: मंत्री उषा ठाकुर ने कहा- ज्ञानवापी में सैकड़ों साल से प्रमाणों को छिपाकर रखा गया, धार भोजशाला पर कही यह बात

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget