एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: सीएम शिवराज या कमलनाथ, किसके काम से लोग संतुष्ट? सर्वे में इस नेता ने मारी बाजी

ABP News Survey: मध्य प्रदेश में जनता को सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ में किसका काम सबसे ज्यादा पसंद आया? इसको लेकर सी-वोटर ने जनता के बीच सर्वे कराया है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश की जनता की सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के कामकाज पर बारीक नजर है. किस पार्टी के पक्ष में कितना वोट जाएगा यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि ये दोनों जनता को अपने काम से कितना संतुष्ट कर पाए हैं. abp न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ एक सर्वे कराया जिसमें दोनों ही नेताओं के कामकाज को लेकर अलग-अलग सवाल किए गए. इस सर्वे में रोचक जानकारी सामने आई है. 

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के कामकाज से 40 प्रतिशत लोग बहुत संतुष्ट हैं. वहीं, कमलनाथ इस मामले में बहुत पीछे नहीं हैं. 31 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वह पीसीसी चीफ के काम से बेहद संतुष्ट हैं. वहीं 25 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे सीएम शिवराज के काम से कम संतुष्ट हैं जबकि 33  प्रतिशत को उनका काम बिल्कुल पसंद नहीं आया, जबकि दो प्रतिशत लोगों ने अपना जवाब पता नहीं में दिया है. वहीं, दूसरी तरफ 36 प्रतिशत लोगों ने सर्वे में कहा कि वे कमलनाथ के काम से कम संतुष्ट हैं जबकि 28 प्रतिशत लोग उनके काम से असंतुष्ट दिखे. वहीं, पांच प्रतिशत लोगों ने अपना जवाब पता नहीं में दिया है.

सर्वे में 17 हजार से अधिक लोगों ने दिया जवाब
शिवराज सिंह चौहान का यह सीएम पद के रूप में चौथा कार्यकाल है जबकि कमलनाथ 2018 में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत के कारण कांग्रेस की सरकार 2020 में गिर गई थी. वहीं, अगर इस बार कांग्रेस दोबारा सत्ता हासिल करती है तो कमलनाथ सीएम पद के दावेदारों में हो सकते हैं. ऐसे में सीएम शिवराज और कमलनाथ दोनों का कामकाज पर जनता की राय पार्टी के लिए अहम है.

abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. सर्वे में 17 हजार 113 लोगों की राय ली गई है. सर्वे 26 मई से 26 जून तक किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें- Khandwa News: खंडवा आए उज्जैन के आयकर अधिकारी तीन दिन से लापता, थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget