एक्सप्लोरर

Republic Day 2024: MP में मोहन मंत्रिमंडल ने अलग-अलग जिलों में किया ध्वजारोहण, शिवराज-कमलनाथ ने दी बधाई

Republic Day: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस की आपको हार्दिक बधाई. विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की संस्कृति और सभ्यता ही नहीं, हमारा संविधान भी हमें गर्व की अनुभूति कराता है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने उज्जैन (Ujjain) में ध्वजारोहण किया, जबकि राजधानी भोपाल (Bhopal)  में राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Mangubhai Patel) ने झंडा फहराया. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में ध्वजारोहण किया. इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने अलग-अलग जिले में ध्वजारोहण किया. विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर ने मुरैना में ध्वजारोहण किया. नर्मदापुरम में परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के कार्यक्रम में शामिल हुए. 

प्रदेश सरकार के मंत्रियों में डॉ. कुंवर विजय ने खंडवा, कैलाश विजवर्यीय इंदौर, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, उदयप्रताप सिंह नर्मदापुरम, सम्पतिया उईके मंडला, तुलसीराम सिलावट देवास, एदल सिंह कंसाना श्योपुर, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास सारंग विदिशा, नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, राकेश शुक्ला भिंड, चैतन्य कश्यप रतलाम और इंदर सिंह परमार ने शाजापुर में ध्वजारोहण किया. 

पूर्व सीएम शिवराज ने दी बधाई

वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि 'राष्ट्र गौरव और सम्मान के महापर्व गणतंत्र दिवस की आपको हार्दिक बधाई. विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की संस्कृति और सभ्यता ही नहीं, हमारा संविधान भी हमें गर्व की अनुभूति कराता है. गणतंत्र में वास्तविक शक्ति जनता के हाथ में निहित होती है, यही तो गणतंत्र की सच्ची सुन्दरता भी है और शक्ति भी. आइये, सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत के नवनिर्माण के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प और दूसरों को भी जागरुक करें. हम सबके प्रयास से ही महान राष्ट्र के निर्माण का सपना साकार होगा. जय हिन्द.' 

कमलनाथ ने दी बधाई

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. गणतंत्र दिवस हमें अपने संवैधानिक मूल्यों की याद दिलाता है. हमें इस बात को भी ध्यान करना चाहिए कि 15 अगस्त 1947 को भारत देश स्वतंत्र हो गया था और यहां लोकतंत्र स्थापित हो गया था, उसके बाद भी हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू कर भारत को गणराज्य बनाया. गणराज्य इस बात की गारंटी देता है कि सिर्फ बहुमत के बल पर कोई बात सही साबित नहीं की जा सकती या देश पर लागू नहीं की जा सकती. उस बहुमत का संविधानसम्मत होना अति आवश्यक है.' 

'हमारे संविधान को बनाने में इन लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है'

कमलनाथ ने आगे कहा कि 'इस तरह संविधान समाज के बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक, भाषाई अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित, आदिवासी, महिला, बच्चे यहां तक कि समस्त प्राणियों को उनके अधिकार देने की घोषणा करता है, भले ही उनके पास वोट की शक्ति कम या अधिक हो. हमारे संविधान को बनाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के महान संघर्ष, पंडित जवाहरलाल नेहरू की लोकतांत्रिक दृष्टि, बाबा साहेब अंबेडकर की अद्वितीय विधिक ज्ञान और भारत के करोड़ों नागरिकों की एक नया भारत बनाने की चेतना का महत्वपूर्ण योगदान है. आइये हम सब संकल्प लें कि हम किसी भी राग या द्वेष, सुख या दुख, सत्ता या वनवास के क्षण में संवैधानिक मूल्य को नहीं भूलेंगे और वंचित से वंचित व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने के संघर्ष में सदैव जुड़े रहेंगे.'

ये भी पढ़ें: MP News: जमानत के बाद पूर्व बिशप परिवार सहित फरार, मिशनरी जमीन के फर्जीवाड़े में बर्खास्त आरोपी की EOW को तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget