एक्सप्लोरर

Dhar Road Accident: सड़क पर गेंहू समेट रहे चार किसानों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मरनेवालों में बाप-बेटा भी शामिल

MP News: दर्दनाक सड़क हादसे में चार किसानों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है. किसान ट्रैक्टर पर गेहूं लादकर बेचने के लिए जा रहे थे.

Dhar Road Accident: धार में सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से चार किसानों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची सरदारपुर पुलिस ने किसानों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शवों को आज परिजनों के हवाले कर दिया गया. बताया जा रहा है कि किसान नेशनल हाईवे फोरलेन पर गेहूं समेट रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसानों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वालों के नाम लवकुश पिता चंपालाल, नवदीप पिता मन्नालाल, अर्जुन पिता हरिसिंह राजपूत और मुन्नालाल हैं. रालामंडल हाल मुकाम नौगांव निवासी मुन्नलाल ट्रैक्टर पर गेहूं लादकर राजगढ़ मंडी के लिए निकला था.

तेज रफ्तार वाहन ने बरपाया कहर

सरदारपुर थाना क्षेत्र में भेरूचौकी के करीब ट्रॉली से कुछ गेहूं बिखर गया. गेहूं को समेटने के लिए मुन्नलाल नीचे उतरा. इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने गेहूं समेट रहे लोगों को रौंद दिया. हादसे में बाप बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई. सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि ट्रैक्टर पर किसान गेहूं को मंडी में बेचने के लिए जा रहा था. ट्रैक्टर का फालका खुलने के कारण इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर गेहूं बिखर गया. किसान मुन्नालाल बेटे, दोस्त और अर्जुन के साथ गेहूं को उठा रहा था.

चपेट में आए 4 किसानों की मौत

इसी बीच तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में चारों किसानों की घटनास्थल पर मौत हो गई. संदीप नामक युवक घायल भी हुआ है. घटना की जानकारी लगते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी. चारों मृतकों का शव जिला हॉस्पिटल भेजकर पोस्टमार्टम करवा लिया गया है. सभी शवों को परिजनों को सौप दिया है. वाहन को बरामद कर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है.

Ujjain Jail GPF Scam: इंदौर सेंट्रल जेल में 50 हजार नकदी के साथ पकड़ी गईं उषा राज, GPF गबन कांड से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget