एक्सप्लोरर

Kota: सुसाइड करने वाले छात्र के चाचा बोले- जब कोचिंग नहीं जा रहा था तो संस्थान को सूचना देनी चाहिए थी

Kota Student Suicide Case: महावीर नगर थाना एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में पढ़ाई के तनाव की बात सामने आई है. स्टूडेंट एक महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था.

Kota Student Suicide: कोटा में आए दिन छात्रों की आत्महत्याओं के पीछे कोचिंग संस्थानों की गलती है. जब स्टूडेंट कोचिंग नहीं जा रहा था तो उसकी सूचना फोन कर परिजनों को देनी चाहिए थी. आखिर इन्होंने इसकी सूचना हमें क्यों नहीं दी. सुसाइड करने वाले छात्र अली राजा (Ali Raja) के चाचा सईक सलमानी (Saik Salmani) का यह कहना है. जानकारी हो कि रविवार शाम को यूपी के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के अली राजा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. अली राजा कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. 

परिजनों ने कोचिंग की व्यवस्था पर उठाये सवाल
परिवारजन अली राजा की मौत के बाद पोस्टमार्टम रूम के बाहर बेसुध थे. न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया. इस पूरे मामले पर अली राजा के परिजनों ने कोचिंग व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने बच्चें की मौत के पीछे कोचिंग संस्थान को जिम्मेदार ठहराया है.

बार-बार मोबाइल का नंबर बदल रहा था छात्र 
स्टूडेंट के परिजनों ने सवाल उठाया है कि जब वो कोचिंग नहीं जा रहा था तो माता-पिता को सूचना क्यों नहीं दी गई. इधर, पुलिस का कहना है कि स्टूडेंट बार-बार परिजनों का अलग-अलग नम्बर बता रहा था. उसने तीन बार परिजनों के नम्बर चेंज कराये.

जैसे-तैसे चल रहा परिवार, समय पर जमा करते थे फीस 
छात्र अली राजा के चाचा सईक सलमानी ने कहा कि राजा के माता-पिता पांच साल पहले सउदी अरब गए थे. वहां से वापस आने के बाद जैसे तैसे परिवार चल रहा था. लेकिन जब भी अली राजा फीस की डिमांड करता था तो वह कैसे भी पूरा करते थे. समय पर फीस जमा करवाते थे. अपने कलेजे की टुकडे की  मौत के बाद दोनों सदमें में हैं. परिजन बार-बार कह रहे हैं कि उनको पता ही नहीं चला कि वो कोचिंग से एब्सेंट चल रहा है. इसकी जानकारी तो देनी चाहिए थी.  

पढाई के कारण तनाव में था अली राजा
महावीर नगर थाना एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में पढ़ाई के तनाव की बात सामने आई है. स्टूडेंट एक महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था. उसने परिवार वालों के अलग-अलग तीन नंबर बता रखे थे. आखिर उसने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. 

Basant Panchami 2023: यहां मुस्लिम भी मनाते हैं बसंत पंचमी का पर्व, आठ सौ सालों से चली आ रही है ये परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget